Advertisement
Advertisement

फिर एक बार नगर थाने की पुलिस की गश्ती पर सवाल! 6 दुकानों में चोरी

मोतिहारी : मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बुधवार की रात मीना बाजार में एक साथ छह दुकानों के ताले काटकर चोरों ने करीब पांच लाख रुपए से अधिक की संपत्ति और 70 हजार नगद उड़ा लिए। इस घटना के बाद नगर थाना की पुलिस गश्ती पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि यह इलाका बेहद व्यस्त रहता है और पुलिस गश्ती वाहन रात में यहीं खड़ा रहता है। इसके बावजूद चोरों ने आसान तरीके से दुकानों के ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दिया, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

चोरों ने इन दुकानों को बनाया निशाना

बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने नगर थाना के मीना बाजार स्थित शिवम कुमार की मोबाइल दुकान सुरेश कुमार की किराना दुकान, प्रकाश प्रसाद के जनरल स्टोर, सोनू कुमार की मोबाइल दुकान और आरिफ रजा के साइबर कैफे में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शिवम कुमार की दुकान से 70 हजार रुपए नगद और ग्राहकों के रिपेयरिंग के लिए आए कई महंगे मोबाइल चोरी कर लिए गए। वहीं, आरिफ के साइबर कैफे से चुराया गया प्रिंटर रास्ते में ही फेंक दिया गया। नाइट गार्ड ने दी चोरी की सूचना दुकानदारों ने बताया कि रात करीब एक से 1:30 बजे के बीच नाइट गार्ड ने उन्हें चोरी की सूचना दी। जब वे अपनी दुकानों पर पहुंचे तो देखा कि शटर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जिस रास्ते से चोर भागे थे, वहां से कुछ सामान भी बरामद हुआ है।

यह भी देखें :

नगर थानाध्यक्ष ने कहा- घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भेजकर की गई जांच

नगर थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को भेजकर जांच कराई गई है। हालांकि, अभी तक दुकानदारों की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत (आवेदन) नहीं मिली है। फिर भी चोरों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस की सुस्ती से नाराज व्यापारी व्यापारियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि रात में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद इतनी बड़ी चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। मीना बाजार शहर का एक प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है, लेकिन लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से दुकानदार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस चुनौती को कब तक हल कर पाती है और क्या चोरों को पकड़ने में सफल होती है या नहीं।

यह भी पढ़े : बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 15 लाख का सामान की चोरी…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bagaha Sardar Patel Jayanti: बगहा में 151वीं जयंती पर याद किए...

Bagaha Sardar Patel Jayanti: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का त्याग, साहस, संघर्ष...

Bihar Industry Investment Policy: बिहार में 2030 तक 30 हजार मेगावाट...

 Bihar Industry Investment Policy, पटना: बिहार में उद्योगों और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई अहम घोषणाएं की हैं।...

Patna Chhath 2026 Preparation: छठ से पहले पटना के गंगा घाटों...

Patna Chhath 2026 Preparation: लोक आस्था के महापर्व छठ-2026 को लेकर बिहार सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार,...