Advertisment

Gaya में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यशाला, बालिका शिक्षा पर जोर

गया: गया (Gaya) के ज्ञान भारती वर्ल्ड स्कूल के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक टॉक शो एवं परामर्श बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हम पार्टी की विधायक दीपा मांझी मुख्य अतिथि और, साइबर डीएसपी साक्षी रॉय विशिष्ट अतिथि के रूप में महिलाओं की सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। इस आयोजन ने छात्राओं और शिक्षकों को जागरूक एवं प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ आगत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

यह भी पढ़ें – इस Bank में मुर्दों को भी मिलता है लोन, निकाली गई इतनी रकम

कार्यक्रम की आयोजक एवं जान भारती वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाध्यापिका मधु प्रिया ने महिला सशक्तिकरण और पितृसत्ता से जुड़े महत्वपूर्ण विषर्यों पर अपने विचार व्यक्त किए, जिसमें उन्होंने महिलाओं की स्वतंत्रता, शिक्षा और अधिकारों पर जोर दिया। इनर व्हील क्लब Gaya सनराइज की प्रेसिडेंट स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ तेजस्वी नंदन ने भी अपने विचार साझा किए और महिलाओं की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं हम पार्टी की विधायक दीपा मांझी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम के आयोजक को बधाई देते हैं, साथ ही महिलाओं से कहना चाहेंगे कि यह दिन सिर्फ आज तक ही सीमित नहीं है बल्कि प्रत्येक दिन हमलोगों के लिए ऐसा ही हो।

यह भी पढ़ें – महिला MLC ने नारी उत्थान के लिए सीएम नीतीश के काम को सराहा तो विपक्ष ने कहा दी…

महिलाएं अपने अंदर की शक्ति को पहचाने और जीवन में आगे बढ़े। इनर व्हील की वाइस प्रेसिडेंट बाल विकास परियोजना अधिकारी रफीगंज स्नेहा सिन्हा ने महिला सशक्तिकरण के महत्व और समाज में महिलाओं की भूमिका पर अपने प्रेरणादायक विचार रखे। इस कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित महिलाएँ बतौर वक्ता उपस्थित रहीं, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण, समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके अधिकारों पर अपने विचार रखे। डॉ मृदुला नारायण नैदानिक मनोविज्ञानी, प्रधानाध्यापिका इंदू कुमारी, मगध विश्ववि‌द्यालय की प्रोफेसर शुभा एकता वर्मा, पुलिसकर्मी महिला मदद रेखा, आरती सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मेघा सिन्हा, रचना मिश्रा, स्कूली छात्रायें आकृति, अदिति, प्रीति, लाईबा आफ़ताब, श्रृष्टि आदि शामिल हुई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Gaya पुलिस ने चोरों के पास से 473 किलो चांदी 45 लाख रूपये किया बरामद, ये है मामला…

Gaya से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Pink Bus: रांची में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 6...

Ranchi Pink Bus, रांची: नगर निगम ने राजधानी रांची में महिलाओं के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए हैं।...

N Chandrasekaran Resigns: Tata Sons का अगला चेयरमैन कौन? N Chandrasekaran...

N Chandrasekaran Resigns: Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ने अपने पद को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने Tata Sons बोर्ड...

LNMI में पढ़ने वाले 100 छात्रों को हर सत्र विदेश भेजेगी...

 बिहार के LNMI में हर सत्र 100 विद्यार्थियों को एक महीने के लिए विदेश भेजने की योजना है। AI, क्वांटम कंप्यूटर और अर्बन पॉलिसी...