Best GPS in Jharkhand
Advertisment

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेऊर पहुंचे DM, महिला कैदियों के लिए आयोजित कार्यक्रम का किया उद्घाटन

पटना : खबर पटना से जहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) को लेकर जेल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद सिंह पटना के आदर्श केंद्रीय कारा बेऊर जेल पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद जेल में कैद महिला सिपाहियों ने सलामी दिया। उसके बाद जेल के अंदर कार्यक्रम में पहुंचे और उसका उद्घाटन किया। महिलाओं के लिए महिला दिवस के मौके पर जेल के अंदर जो कमी है उसका निराकरण करने की बात जिलाधिकारी ने कही। जेल के अंदर महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

जिसमें महिलाओं के खान-पान की सुविधा के साथ स्वास्थ्य जांच का व्यवस्था किया गया था। जिलाधिकारी ने बताया कि जेल में बंद 135 महिला कैदियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। महिलाओं के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित की गई थी। उनकी समस्या सुन उसका समाधान करने की बात कही।

यह भी पढ़े : महिलाओं के हाथ में आज से होगा Patna का ट्रैफिक

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

खाद की आड़ में लाई जा रही 31.53 लाख की विदेशी...

बक्सर : वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर शुक्रवार की शाम उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद की आड़ में छिपाकर लाई...

प्रेम-प्रसंग में युवक ने सिकरहना पुल से नदी में लगायी छलांग,...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। शुक्रवार की देर शाम एक युवक ने...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : सरावगी ने कहा- रिकॉर्ड मतों से जीत...

पटना : बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव की वोटिंग 30 जुलाई को हो चुकी है जबकि मतगणना तीन अगस्त को होगी।...