Pink Toilet: बजट में घोषणा के साथ ही जमीन पर उतरने लगी योजना, सासाराम में…

रोहतास: बीते तीन मार्च को बिहार के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार का बजट पेश करते हुए राज्य के शहरों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट (Pink Toilet) बनाने की घोषणा की थी और महज एक सप्ताह के अंदर अब इस पर काम भी शुरू हो गया। राज्य सरकार की योजनाओं के अनुसार रोहतास के विभिन्न नगर निकाय के अंतर्गत 12 पिंक टॉयलेट बनाया जायेगा। इसी कड़ी में रोहतास जिलाधिकारी उदिता सिंह तथा सासाराम नगर निगम की मेयर काजल कुमारी ने संयुक्त रूप से सासाराम में पिंक टॉयलेट निर्माण की आधारशिला रखी।

यह भी पढ़ें – माई बहिन मान योजना के बाद अब Tejashwi ने की नई घोषणा, कहा ‘हमारी सरकार बनी तो…’

Pink Toilet निर्माण की रखी आधारशिला

इस दौरान जिलाधिकारी उदिता सिंह ने कहा कि सार्वजनिक रूप से महिलाओं के लिए टॉयलेट का अभाव था, खास कर शहरी क्षेत्रों और भीडभाड वाले इलाकों में महिलाओं को काफी परेशानी होती थी। सरकार ने एक अच्छा कदम उठाया है और Pink Toilet निश्चित रूप से महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होगा। सरकार के निर्णय के अनुसार महिलाओं के लिए शहरों में पिंक टॉयलेट का निर्माण कराया जायेगा साथ ही गार्ड रूम और बच्चों को दूध पिलाने के लिए भी जगह बनाई जा रही है। इसकी स्वच्छता के भी उपाय किये जायेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Rohtas क्रिकेट अकेडमी का छात्र नहर में डूबा, 20 घंटे बाद भी नहीं शुरू की गई खोजबीन

Rohtas से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...