Rohtas क्रिकेट अकेडमी का छात्र नहर में डूबा, 20 घंटे बाद भी नहीं शुरू की गई खोजबीन

रोहतास: Rohtas में स्नान करने के दौरान एक युवक नहर में डूब गया। मामला सासाराम शहर में स्थित नहर की है जहां स्थानीय क्रिकेट अकेडमी में में रहने वाले एक युवा खिलाड़ी नहर में डूब गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को युवक अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए नहर पर पहुंचा था। स्नान के दौरान ही वह नहर में डूब गया जिसका अब तक पता नहीं चल सका। मामले की जानकारी मिलने के बाद आसपास के इलाकों में सनसनी फ़ैल गई वहीं परिजन भी पहुंच गये हैं।

यह भी पढ़ें – महिला दिवस एक नयी मिशाल- पटना Traffic की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथ, CM नीतीश ने…

बताया जा रहा है कि युवक बोकारो का रविरंजन कुमार है जो Rohtas में स्थित एक क्रिकेट अकेडमी में क्रिकेट सीख रहा था। मामले में स्थानीय लोगों ने पुलिस एवं प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। लोगों ने कहा कि युवक करीब 20 घंटा पहले नहर में डूबा था। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई बावजूद इसके अब तक गोताखोर की व्यवस्था नहीं की गई है। पुलिस भी बार बार घटनास्थल का चक्कर लगा कर चली जाती है लेकिन युवक की खोजबीन को लेकर कोई कवायद नहीं की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    माई बहिन मान योजना के बाद अब Tejashwi ने की नई घोषणा, कहा ‘हमारी सरकार बनी तो…’

Rohtas से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Anant Singh Statement: 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर अनंत...

Anant Singh Statement, पटना: बिहार में मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने 9 लोगों की हत्या से जुड़े अपने बयान पर सफाई दी...

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में लूटकांड के आरोपी की गिरफ्तारी, अब...

Muzaffarpur Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चर्चित मरीचा लूटकांड के मामले में मनियारी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सीवान में शिक्षक एमएलसी चुनाव की...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर सीवान जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई...