Advertisment

बीआईटी मेसरा कैंपस में छात्रा का पीछा, विरोध करने पर दोस्त को पिस्टल दिखाकर धमकाया, दो आरोपी गिरफ्तार

रांची: बीआईटी मेसरा कैंपस में छेड़खानी और पिस्टल दिखाकर धमकाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। 28 फरवरी को बाइक सवार दो युवक एक बायो इंजीनियरिंग की छात्रा का पीछा करते हुए कैंपस में घुस गए। जब छात्रा के दोस्त ने विरोध किया, तो आरोपियों ने पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी दी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों, अमरेश कुमार सिंह और गौतम कुमार ठाकुर को केदल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

  • अमरेश के पास से पिस्टल और गोलियां बरामद हुई हैं।
  • अमरेश केदल का रहने वाला है, जबकि गौतम होम्बई गांव का निवासी है।

दुबारा कैंपस पहुंचकर किया हमला

  • 3 मार्च को आरोपी फिर से बीआईटी मेसरा पहुंचे और संस्थान के कर्मी सुरेश महतो को बाइक से धक्का मार दिया।
  • इस दौरान वे खुद भी गिर पड़े, जिससे उनकी बाइक का नंबर प्लेट (JH01CB 6495) टूटकर सड़क पर गिर गया।

नंबर प्लेट से पकड़े गए आरोपी

जब पुलिस ने बाइक के नंबर की जांच की, तो पता चला कि यह केदल की सोया देवी के नाम से रजिस्टर थी और इसे उसका बेटा अमरेश चलाता था।
इसके बाद पीड़ित छात्रा ने कॉलेज प्रबंधन से संपर्क किया और छेड़खानी की जानकारी दी।

  • कुलसचिव सुदीप दास ने एफआईआर दर्ज कराई, जिसके आधार पर शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...