जल संसाधन विभाग में एक सहायक अभियंता सहित अनुकंपा के आधार पर नियुक्त 32 कर्मियों को मंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र

पटना : सिंचाई भवन पटना स्थित जल संसाधन विभाग के सभागार में आज आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने एक नवनियुक्त सहायक अभियंता और अनुकंपा के आधार पर चयनित 32 कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद अपर सचिव केडी प्रौज्वल ने सभी अधिकारियों एवं नवनियुक्त कर्मियों का स्वागत किया।

मंत्री विजय चौधरी ने सहायक अभियंता सहित सभी नवनियुक्त कर्मियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं

इस अवसर पर विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सहायक अभियंता सहित सभी नवनियुक्त कर्मियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पिछले कुछ वर्षों में विभाग में अनुकंपा पर नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हुई है, जो विभाग की दक्षता और संवेदनशीलता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि आप सभी आज जल संसाधन विभाग से जुड़ रहे हैं। यह केवल नियुक्ति नहीं, बल्कि स्वयं को साबित करने का अवसर है। अपेक्षा है कि आप सभी तत्परता, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा विभाग और अपने कार्यालय की प्रतिष्ठा को बढ़ाने में योगदान देंगे। विभाग ने आप पर भरोसा जताया है और आपके जीवन में नई शुरुआत का अवसर दिया है तो आप भी अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नियुक्ति संबंधी मामलों के निष्पादन में विभाग ने गति लाई है, जो सराहनीय है।

आज का दिन उन सभी के जीवन में एक नई शुरुआत का प्रतीक है – प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल

इस मौके पर विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने भी नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन उन सभी के जीवन में एक नई शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 32 साथियों के असामयिक निधन के बाद आज उनके परिजनों को जो अवसर मिला है, वह बड़ी जिम्मेदारी है और उम्मीद है कि सभी नवनियुक्त कर्मी पूर्ण निष्ठा से विभाग की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जिनके स्थान पर आप आए हैं, उनकी जिम्मेदारी और उनकी स्मृति को सम्मानपूर्वक आगे बढ़ाना आप सभी का कर्तव्य है।

18 निम्नवर्गीय लिपिक, 9 कार्यालय परिचारी व पांच पदचर/आदेशपाल/चौकीदार सम्मिलित हैं

कार्यक्रम के अंत में अभियंता प्रमुख (बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण) वरुण कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में अभियंता प्रमुख (मुख्यालय) ब्रजेश मोहन, संयुक्त सचिव अजय कुमार सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। आज वितरित किए गए कुल 33 नियुक्ति पत्रों में एक नवनियुक्त सहायक अभियंता के अतिरिक्त अनुकम्पा के आधार पर नियुक्त 32 कर्मी शामिल हैं, जिनमें 18 निम्नवर्गीय लिपिक, नौ कार्यालय परिचारी और पांच पदचर/आदेशपाल/चौकीदार सम्मिलित हैं।

यह भी पढ़े : अंडे से लेकर दूध तक… बिहार कैसे बना देश का उभरता हुआ फूड हब?…

Saffrn

Trending News

Jharkhand Road Construction पर सख्त हुई सरकार, अधूरे काम करने वाले...

झारखंड में सड़क निर्माण कार्य में देरी करने वाली एजेंसियों और संवेदकों पर सरकार सख्त हुई। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने डिबार करने और...

CM Udyami Yojana 2025-26 में 9347 लाभुकों का चयन, Computerized Randomization...

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025-26 के तहत बिहार में 9347 लाभुकों का चयन किया गया। उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कंप्यूटराइज्ड रैंडमाइजेशन प्रक्रिया से चयन...

Digital Health Model में बिहार बना देश की मिसाल, MP के...

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने पटना में बिहार स्वास्थ्य विभाग के डिजिटल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दौरा कर हेल्थ डिजिटाइजेशन मॉडल...

Rotary District 3250 में Rathin Bhadra को मिली बड़ी जिम्मेदारी, WASH...

रोटेरियन रथिन भद्र को Rotary International District 3250 Bihar-Jharkhand के लिए वर्ष 2026-27 हेतु Chair Water, Sanitation and Hygiene नियुक्त किया गया है।Rotary District...

बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पांचवीं बार कैबिनेट की बैठक की। बुधवार को...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img