मॉरिशस के दौरे पर PM Modi रवाना

डिजिटल डेस्क : मॉरिशस के दौरे पर PM Modi रवाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) मॉरिशस के दौरे पर रवाना हो गए हैं। PM Modi का मॉरिशस काफी अहम माना जा रहा है।

भारत और मॉरीशस के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए PM Modi की दो दिवसीय सरकारी यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

PM Modi : यह यात्रा खोलेगी उज्जवल अध्याय

PM Modi मॉरिशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह के मुख्य अतिथि भी होंगे। मॉरिशस रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि यह यात्रा अतीत की नींव पर दोनों देशों के बीच संबंधों में एक नया और उज्ज्वल अध्याय खोलेगी।

PM Modi ने कहा कि –‘…लोकतंत्र के मूल्यों में साझा विश्वास और विविधता हमारी ताकत है। बीते 10 साल में हमने लोगों को ध्यान में रखकर महत्वपूर्ण प्रगति की है।

…मॉरिशस करीबी पड़ोसी, हिंद महासागर में प्रमुख साझेदार और अफ्रीका महाद्वीप का प्रवेश द्वार है। हम इतिहास, भूगोल व संस्कृति को साझा करते हैं।’  

PM Modi
PM Modi

मॉरिशस में 20 भारतीय प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे PM Modi

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मॉरिशस में PM Modi का यह दौरा द्विपक्षीय रिश्तों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय फलक पर भारत के लिहाज काफी अहम है। PM Modi की मंगलवार से शुरू हो रही मॉरिशस यात्रा को रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

दो दिवसीय यात्रा के दौरान PM Modi की मॉरिशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ मुलाकात में समुद्री सुरक्षा की मजबूती पर बातचीत होगी और समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

मॉरिशस के अपने दो दिवसीय राजकीय दौरे के दौरान PM Modi भारत द्वारा वित्तपोषित  20 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

JPSC Exam Cancellation: झारखंड हाईकोर्ट ने तीन भर्ती परीक्षाओं पर फैसला...

JPSC Exam Cancellation, रांची: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, बाल...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ राहत की दूसरी किस्त जारी, अब...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण में 1,60,201 परिवारों के...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: पीएमसीएच में 2500 बेड पर इलाज...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (PMCH) में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा...