मॉरिशस में PM Modi का हुआ भव्य स्वागत

डिजिटल डेस्क : मॉरिशस में PM Modi का हुआ भव्य स्वागत। मॉरिशस में दो दिवसीय सरकारी यात्रा पर पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का पोर्ट लुईस एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। रेड कॉरपेट पर हुए स्वागत की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की गई है।

PM Modi की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को मजबूत करना है।  PM Modi की मंगलवार से शुरू हुई मॉरिशस यात्रा को रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

दो दिवसीय यात्रा के दौरान PM Modi की मॉरिशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ मुलाकात में समुद्री सुरक्षा की मजबूती पर बातचीत होगी और समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

मॉरिशस के अपने दो दिवसीय राजकीय दौरे के दौरान PM Modi भारत द्वारा वित्तपोषित  20 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।

चागोस द्वीप समूह पर होगी अहम वार्ता

बताया जा रहा है कि मॉरिशस के पीएम रामगुलाम के साथ बैठक के दौरान पीएम मोदी चागोस द्वीप समूह के मुद्दे पर मॉरिशस की संप्रभुता का समर्थन करेंगे। ब्रिटेन के चागोस द्वीप समूह मॉरिशस को सौंपने के लिए तैयार होने के बाद हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी वहां अमेरिकी मौजूदगी का समर्थन जता चुके हैं।

हिंद महासागर में चीन की गतिविधियों पर नियंत्रण के लिहाज से भारत वहां अमेरिकी मौजूदगी का समर्थन करता है। बता दें कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) मॉरिशस के दौरे पर वहां राजधानी पोर्ट लुईस पहुंच चुके हैं।

PM Modi का यह मॉरिशस दौरा काफी अहम माना जा रहा है। भारत और मॉरीशस के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए PM Modi की दो दिवसीय सरकारी यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

मॉरीशस पहुंचे पीएम मोदी
मॉरीशस पहुंचे पीएम मोदी

सिविल सेवा कॉलेज भवन का उद्घाटन करेंगे PM Modi

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, PM Modi मॉरिशस में लोकतंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से नई प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की भी घोषणा करेंगे। PM Modi अपने मॉरिशस के समकक्ष नवीन रामगुलाम के साथ मिलकर सिविल सेवा कॉलेज भवन का उद्घाटन करेंगे।

इस भवन का निर्माण लगभग 4.75 मिलियन अमेरिकी डॉलर की लागत से पूरा हुआ है। इस परियोजना के लिए 2017 में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए थे।

साथ ही PM Modi क्षेत्रीय स्वास्थ्य केंद्र और 20 सामुदायिक परियोजनाओं का भी ई-उद्घाटन करेंगे। इनका निर्माण लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इन सामुदायिक परियोजनाओं में खेल-संबंधी बुनियादी ढांचा भी शामिल है।

मॉरीशस में पीएम मोदी का भव्य स्वागत
मॉरीशस में पीएम मोदी का भव्य स्वागत

मॉरिशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह के मुख्य अतिथि भी हैं PM Modi

बता दें कि PM Modi मॉरिशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह के मुख्य अतिथि भी हैं। PM Modi 12 मार्च को मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना की टुकड़ियां भी समारोह में भाग लेंगी।

इसी क्रम में PM Modi को मॉरिशस के अपने दो दिवसीय राजकीय दौरे के दौरान भारत द्वारा वित्तपोषित 20 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन करना है।

मॉरिशस रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि यह यात्रा अतीत की नींव पर दोनों देशों के बीच संबंधों में एक नया और उज्ज्वल अध्याय खोलेगी।

PM Modi ने कहा कि –‘…लोकतंत्र के मूल्यों में साझा विश्वास और विविधता हमारी ताकत है। बीते 10 साल में हमने लोगों को ध्यान में रखकर महत्वपूर्ण प्रगति की है।

…मॉरिशस करीबी पड़ोसी, हिंद महासागर में प्रमुख साझेदार और अफ्रीका महाद्वीप का प्रवेश द्वार है। हम इतिहास, भूगोल व संस्कृति को साझा करते हैं।’  

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...