14 बच्चों को जबरन भिक्षावृत्ति से कराया गया मुक्त

नालंदा : समाज कल्याण विभाग और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त कार्रवाई में राजगीर थाना क्षेत्र से 14 बच्चों को जबरन भिक्षावृत्ति से मुक्त कराया गया। चाइल्ड वेलफेयर पदाधिकारी रंजन कुमार ने बताया कि इन बच्चों से उनके परिजनों द्वारा जबरन विदेशी पर्यटकों से भीख मंगवाई जा रही थी। राजगीर कुंड परिसर में पुलिस और एनजीओ की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें इन बच्चों को छुड़ाया गया। जांच में यह सामने आया कि परिजन ही इन्हें जबरन भिक्षावृत्ति में धकेल रहे थे और पर्यटकों से पैसे वसूलने के लिए मजबूर कर रहे थे। मुक्त कराए गए सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति नालंदा के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि ऐसे अपराधों पर पूरी सख्ती से रोक लगाई जाएगी।

यह भी पढ़े : CM ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा, तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश

यह भी देखें :

मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Seva Sankalp Abhiyan Bihar 2026: बिहार में 17 सितंबर से शुरू...

Seva Sankalp Abhiyan Bihar 2026: बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर शुक्रवार...

Gaya Bank Fraud ED Search: बैंक फ्रॉड केस में ED का...

Gaya Bank Fraud ED Search: गया में कथित बैंक फ्रॉड से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ईडी,...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में पितृपक्ष मेले की ऐसी...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:  विश्व प्रसिद्ध गयाजी पितृपक्ष मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार 25 सितंबर...