पशुपति पारस का विवादित बयान, पिछले 20 वर्षों में Bihar में निकम्मी सरकार

आरा : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के सुप्रीमो सह पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का एक विवादित बयान सामने आया है। पशुपति पारस ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से बिहार में निकम्मी सरकार है जिसने 20 वर्षों में एक भी कल कारखाने नहीं लगवाए। बिहार में बेरोजगारों का भरमार है। भ्रष्टाचार है। आपके जिला का ही देख लीजिए। इतनी बड़ी लूट की घटना घटी है। यह साबित करता है कि बिहार में लॉ एंड आर्डर नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला में ही एक महिला के पैर में कील ठोक दिए गए। बिहार का कोई भी बड़ा मंत्री या छोटा पदाधिकारी उसे महिला का सूद नहीं लिया। इससे जाहिर होता है कि बिहार में प्रशासन नाम का कोई चीज नहीं है।

अमित शाह कितना कैंप करेंगे, जनता मालिक और सर्वोपरि है – पशुपति कुमार पारस

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार में कैंप करने वाले बयान पर पशुपति कुमार पारस ने कहा कि कितना कैंप करेंगे। जनता मालिक है, जनता सर्वोपरि है। एक कहावत है चौकी पर बैठने वाला चौकीदार, जमीन पर बैठने वाला जमींदार है। उसके एक वोट से देश में प्रजातंत्र व्यवस्था और मौलिक अधिकार है। राजा, प्रजा, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री सबको एक वोट देने का अधिकार है। किया गृह मंत्री को वोट दो वोट देने का अधिकार है। लेकिन इस बार जनता बदलाव की ओर है।

यह भी देखें :

भड़सरा गांव में मनायी गई स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय बाबू चन्द्रिका सिंह की 30वीं पुण्यतिथि

दरअसल, भोजपुर जिले के बिहियां प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भड़सरा गांव में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय बाबू चन्द्रिका सिंह यादव का 30वां पुण्यतिथि मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस शामिल हुए। इस दौरान स्वर्गीय चन्द्रिका सिंह यादव की तस्वीर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने माल्यार्पण कर उनको नमन किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर समारोह का आगाज किया गया।

यह भी पढ़े : केंद्रीय चयन पर्षद शारीरिक दक्षता परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...