Holi की छुट्टी में घर आया था जवान, हुआ ऐसा कि चली गई जान

गया: होली (Holi) की छुट्टी में गांव आये सेना के जवान की घायल हालत में आर्मी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सेना के जवान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीँ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में गया के एएसपी अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि होली (Holi) की छुट्टी पर आये सेना के जवान की कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी थी। पिटाई से घायल जवान को आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें – CM ने कहा हर घटना पर लेते हैं एक्शन, ‘विधानमंडल सत्र के दौरान विपक्ष के विधायकों ने…

एएसपी ने बताया कि गया के टेकारी थाना क्षेत्र के महामंना गांव में बाइक का डीपर जलाने को लेकर विवाद हुआ और कुछ लोगों ने सेना के जवान प्रवीण कुमार की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान उनके सर में चोट लग गया था जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गये थे। मामले में पुलिस ने गांव के ही प्रमोद कुमार और विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चार अन्य को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। Holi 

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    DM ने चापाकल मरम्मत दल को किया रवाना, कहा ‘नहीं होनी चाहिए पानी की कमी’

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

रामगढ़ में 5 दिनों तक गूंजेगी श्रीराम कथा, मंझला चुम्बा में...

Ramgarh News: रामगढ़ ज़िले के मंझला चुम्बा गांव में 20 जून से 24 जून 2026 तक एक भव्य आयोजन होगा, जिसमें 'श्री श्री 1008...

बिहार को मिला नया महाधिवक्ता, बनाए गए एसडी संजय

पटना : बिहार को नया महाधिवक्ता मिल गया है। सीनियर एडवोकेट सत्यदर्शी संजय (एसडी संजय) को यह जिम्मेदारी सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली...

राज्यसभा चुनाव में सबसे खास बना जयराम महतो का वोट, आखिर...

रांची: गुरुवार को झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुई वोटिंग में सभी 81 विधायकों ने अपने वोटिंग अधिकार का इस्तेमाल किया।...