Dhanbad में JLKM समर्थित मेयर प्रत्याशी प्रकाश कुमार का जनसम्पर्क अभियान तेज, विभिन्न वार्डों में माँगा जनसमर्थन

Dhanbad : झारखंड में नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। आज धनबाद में मेयर प्रत्याशीने जनसंपर्क अभियान चलाया। झरिया क्षेत्र में मेयर पद के प्रत्याशी प्रकाश कुमार का जोरदार स्वागत किया गया। पूरे इलाके में समर्थकों और स्थानीय लोगों ने फूलों उनका अभिनंदन किया।

प्रकाश कुमार ने जनसंपर्क अभियान चलाया

“धनबाद का मेयर कैसा हो — प्रकाश कुमार जैसा हो” के नारों से झरिया गुंजायमान हो उठा। इस दौरान माताओं-बहनों का आशीर्वाद, युवाओं का जोश और बुजुर्गों का विश्वास यह दर्शा रहा था कि जनता वास्तविक बदलाव और विकास की दिशा में दृढ़ संकल्पित है। प्रकाश कुमार ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान भगतडीह, डिगवाडीह, परघाबाद, लोको बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

 

मैं विश्वास दिलाता हूँ कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास होगा-प्रकाश कुमार

इस दौरान प्रकाश कुमार ने कहा-झरिया की देवतुल्य जनता ने जिस स्नेह, सम्मान और समर्थन के साथ मुझे आशीर्वाद दिया है, वह मेरे लिए अमूल्य है। आपका यह प्रेम ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास, पारदर्शी व्यवस्था और हर वर्ग के सम्मान के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा। जनता का यह उत्साह स्पष्ट संकेत है कि अब विकास की नई दिशा तय होगी। उन्होंने आगे कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं है, बल्कि धनबाद को एक स्वच्छ, व्यवस्थित और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करना है, जहाँ हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएँ, सुगम सेवाएँ और सम्मानजनक जीवन मिले।

Saffrn

Trending News

Bihar CM, NDA Meeting: चाचा के 20 साल के शासन का...

Bihar CM, NDA Meeting पटना: बिहार की राजनीति भी कभी-कभी ऐसे नाटक रच देती है कि पटकथा लेखक भी शरमा जाए। “चाचा के 20...

Jharkhand में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन तेज गर्जन...

Jharkhand: Jharkhand में मौसम का उतार चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। फिलहाल तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अब एक...

Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने...

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न...

सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले,...

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को...

लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश...

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img