Railway Booking Update: अब करंट चार्ट तक बदल सकेंगे Boarding Point, यात्रियों को बड़ी राहत मेटा

Railway Booking Update:  रेलवे जल्द ही बड़ा बदलाव करने जा रहा है। यात्री ट्रेन छूटने से 15-30 मिनट पहले तक बोर्डिंग पॉइंट बदल सकेंगे। मार्च से लागू होने की संभावना।


Railway Booking Update रांची: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। प्रस्तावित नई व्यवस्था के तहत यात्री करंट चार्ट तैयार होने तक अपना बोर्डिंग पॉइंट बदल सकेंगे। इसका मतलब है कि ट्रेन छूटने से करीब 15 से 30 मिनट पहले तक बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा मिल सकती है।

Railway Booking Update:अभी क्या है नियम और क्यों हो रही थी परेशानी

वर्तमान नियमों के अनुसार बोर्डिंग पॉइंट बदलने की अनुमति केवल पहले रिजर्वेशन चार्ट बनने तक ही मिलती है। पहला चार्ट आमतौर पर ट्रेन के निर्धारित समय से 8 से 10 घंटे पहले तैयार कर लिया जाता है। ऐसे में यदि किसी यात्री को अंतिम समय में अपना प्रस्थान स्टेशन बदलना हो तो वह ऐसा नहीं कर पाता, जिससे उसे असुविधा का सामना करना पड़ता है। अक्सर यात्रियों की यात्रा योजना में अचानक बदलाव हो जाता है। लेकिन मौजूदा नियम के कारण वे उसी स्टेशन से यात्रा शुरू करने को बाध्य होते हैं, जो टिकट बुकिंग के समय चुना गया था।


Key Highlights

करंट चार्ट बनने तक बोर्डिंग पॉइंट बदलने की तैयारी

अभी पहला रिजर्वेशन चार्ट बनने तक ही है अनुमति

ट्रेन छूटने से 15-30 मिनट पहले तक मिल सकती है सुविधा

रेलवे बोर्ड ने क्रिस से मांगी तकनीकी रिपोर्ट

मार्च से नई व्यवस्था लागू होने की संभावना


Railway Booking Update: रेलवे बोर्ड ने क्रिस से मांगी तकनीकी रिपोर्ट

इस समस्या के समाधान के लिए रेलवे बोर्ड ने सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम को पत्र लिखकर व्यवस्था में बदलाव का प्रस्ताव भेजा है। बोर्ड ने क्रिस से कहा है कि बोर्डिंग पॉइंट बदलने की सुविधा करंट चार्ट तैयार होने तक दी जाए।

क्रिस से इस प्रस्ताव की तकनीकी व्यवहार्यता पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। यदि सिस्टम में आवश्यक तकनीकी संशोधन संभव हुआ, तो यह सुविधा जल्द लागू की जा सकती है।

Railway Booking Update:मार्च से लागू हो सकती है नई व्यवस्था

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, प्रस्तावित बदलाव पर सकारात्मक विचार चल रहा है और मार्च माह से इसे लागू किया जा सकता है। नई व्यवस्था लागू होने पर यात्रियों को आखिरी समय तक लचीलापन मिलेगा और यात्रा संबंधी तनाव कम होगा।

इस बदलाव से खासतौर पर उन यात्रियों को राहत मिलेगी, जिनकी यात्रा योजनाएं अचानक बदल जाती हैं या जिन्हें किसी कारणवश दूसरे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी पड़ती है।

Saffrn

Trending News

Bihar CM, NDA Meeting: चाचा के 20 साल के शासन का...

Bihar CM, NDA Meeting पटना: बिहार की राजनीति भी कभी-कभी ऐसे नाटक रच देती है कि पटकथा लेखक भी शरमा जाए। “चाचा के 20...

Jharkhand में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन तेज गर्जन...

Jharkhand: Jharkhand में मौसम का उतार चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। फिलहाल तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अब एक...

Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने...

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न...

सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले,...

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को...

लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश...

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img