Patna से जमशेदपुर के लिए मिलेगी वॉल्वो बस सेवा, परिवहन विभाग मंत्री ने किया रवाना

आधुनिक सुविधाओं से युक्त पटना जमशेदपुर वोल्वो बस सेवा शुरू। परिवहन निगम द्वारा शुरू की गई 2 वॉल्वो बस सेवा। Patna वाया हजारीबाग-रांची होते हुए टाटा तक जाएगी। 1200 रुपया प्रति व्यक्ति है किराया। 42 स्लीपर बस है। बसों में दो क्रू रहेंगे।

पटना: बिहार राजपथ परिवहन निगम द्वारा मंगलवार को Patna जमशेदपुर वोल्वो बस सेवा शुरू की गई। इसका शुभारंभ परिवहन विभाग की मंत्री शीला कुमारी ने की। इस मौके पर परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल, राज्य परिवहन आयुक्त नवीन कुमार, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम प्रशासक अतुल कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे।

आधुनिक सुविधाओं से युक्त है बस

परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी ने बताया कि यह वोल्वो बस सेवा यात्रियों को एक आरामदायक, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस बस में आधुनिक सुविधाएँ जैसे एसी, आरामदायक सीटें, जीपीएस ट्रैकिंग, ऑनबोर्ड एंटरटेनमेंट और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध हैं।

वोल्वो बस सेवा बिहार और झारखंड के बीच यात्रियों की यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाएगी

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को सुगम और आरामदायक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। यह वोल्वो बस सेवा बिहार और झारखंड के बीच यात्रियों की यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाएगी। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस बस सेवा से यात्रियों को बेहतर सफर का अनुभव मिलेगा।

परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा ने बताया कि पटना-जमशेदपुर रूट पर वोल्वो बस सेवा से यात्री आरामदायक और सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे। बिहार राजपथ परिवहन निगम यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रतिदिन बसों का किया जाएगा परिचालन

यह बस सेवा प्रतिदिन Patna और जमशेदपुर के बीच चलेगी। टिकट की बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जा सकती है।

यह भी पढ़ें – Arrah के शोरूम में 25 करोड़ की नहीं हुई थी लूट, एसपी ने बताया…

बस सेवाओं में आधुनिक सुविधाएँ

बिहार राजपथ परिवहन निगम द्वारा यात्रियों की सुविधा और आराम को ध्यान में रखते हुए नई बस सेवाओं में कई आधुनिक सुविधाएँ जोड़ी गई हैं। इन बसों में यात्रा को अधिक आरामदायक और सुरक्षित बनाने के लिए निम्नलिखित सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं:

  • कैबिन क्रू – यात्रियों की सहायता के लिए 2 प्रशिक्षित कैबिन क्रू उपलब्ध रहेंगे।
  • स्नैक्स और पानी की बोतल – सफर के दौरान यात्रियों को निःशुल्क स्नैक्स और पानी प्रदान किया जाएगा।
  • आरामदायक तकिया – यात्रियों की सुविधा के लिए नरम और आरामदायक तकिया दिया जाएगा।
  • पर्सनल टीवी और हेडफोन – हर यात्री के लिए व्यक्तिगत टीवी स्क्रीन और हेडफोन की सुविधा होगी, जिससे वे अपनी पसंदीदा फिल्में और शो का आनंद ले सकेंगे।
  • फ्री वाई-फाई – यात्रियों को यात्रा के दौरान निःशुल्क वाई-फाई की सुविधा मिलेगी।
  • चार्जिंग पोर्ट – मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए प्रत्येक सीट पर चार्जिंग पोर्ट उपलब्ध रहेगा।
  • स्वच्छ और हाइजीनिक कंबल – लंबी दूरी की यात्रा के लिए स्वच्छ और आरामदायक कंबल प्रदान किए जाएंगे।
  • लाइव ट्रैकिंग– यात्रियों की सुरक्षा के लिए बसों में लाइव ट्रैकिंग की सुविधा होगी, जिससे वे अपने सफर की स्थिति को ट्रैक कर सकेंगे। Patna Patna Patna Patna

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   CM हाउस में घुस सकते हैं अपराधी, आरा की घटना पर रोहिणी का तंज…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Mallikarjun Kharge Patna Visit: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना आए...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Supaul Newlywed Woman Burned: सुपौल में दिल दहला देने वाली वारदात!...

Supaul Newlywed Woman Burned: बिहार के सुपौल जिले में एक नवविवाहिता की गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई। आरोप है कि...

Mann Ki Baat: बिहार के मखाना के Global Export पर PM...

मन की बात के 139वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया के मखाना के विदेशों में निर्यात का जिक्र किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...