मुख्यमंत्री ने सुगम परिवहन हेतु महिलाओं के लिए 80 पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी आठ सितंबर को एक अणे मार्ग से सुगम परिवहन हेतु महिलाओं के लिए द्वितीय चरण में 80 पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की सभी 1065 बसों में ई-टिकटिंग सुविधा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने बसों को रवाना करने के पूर्व बसों का निरीक्षण किया और उसमें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

DIARCH Group 22Scope News

महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा उठाया गया – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा उठाया गया यह महत्वपूर्ण कदम है जिसके तहत द्वितीय चरण में 80 पिंक बसों का परिचालन शुरू किया गया है। इससे महिलाओं का सफर सुरक्षित और आरामदायक होगा और उन्हें आवागमन में काफी सहूलियत होगी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि और राज्य परिवहन आयुक्त आशुतोष द्विवेदी सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Nitish Pink Bus 2 22Scope News

मुख्‍यमंत्री का फोकस महिलाओं को लेकर सबसे ज्‍यादा है

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का फोकस महिलाओं को लेकर सबसे ज्‍यादा है। पहले तो उन्‍होंने बेटियों के जन्‍म से लेकर नौकरी और बुढ़ापे तक की व्‍यवस्‍था की। अब उन्‍होंने राह चलते सुरक्षा भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार की महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए एक साथ 80 नई पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खास बात यह है कि इन बसों में केवल महिलाएं ही यात्रा कर सकेंगी।

बिहार की महिलाओं के पास 100 बसों का बेड़ा

बताते चलें कि इससे पहले 16 मई 2025 को मुख्यमंत्री ने 20 पिंक बसों की शुरुआत की थी। राजधानी पटना में आज इन बसों की शुरुआत के साथ अब राज्य में पिंक बसों की संख्या 100 हो गई है। पटना में पहले से आठ बसें चल रहीं थीं। 80 और बसों के आ जाने से पटना को 22 और बसें मिल गई हैं। जिसके बाद राजधानी में पिंक बसों की संख्‍या 30 हो गई है।

Nitish Pink Bus 1 22Scope News

इन जिलों को भी मिलीं और पिंक बसें

परिवहन विभाग के अनुसार, इन 80 बसों के बंटवारे में भागलपुर और पूर्णिया में आठ-आठ और नई पिंक बसें मिल गई हैं। जिससे इन दोनों जिलों में कुल 10-10 पिंक बसें हो जाएंगी। इसी तरह, गया और दरभंगा को भी 13-13 बसें दी गईं हैं। जिसके बाद अब दोनों जिलों में 15-15 पिंक बस हो गईं हैं। इसके अलावा मुजफ्फरपुर में 16 नई पिंक बसें मिलने के बाद 20 पिंक बसें हो जाएंगी।

ई-टिकटिंग से सफर होगा आसान

इसी मौके पर मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की 1065 बसों में ई-टिकटिंग सेवा की भी शुरुआत की। अब यात्रियों को न तो बस अड्डे की लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ेगा और न ही समय बर्बाद करना होगा। मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे ई- बस टिकट बुक किया जा सकेगा।

यह भी देखें :

CCTV और GPS से होगी निगरानी

नई पिंक बसों में आधुनिक सुविधाओं के साथ महिलाओं की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा गया है। बसों में जीपीएस ट्रैकिंग, सीसीटीवी कैमरे और आरामदायक सीटिंग की व्यवस्था की गई है। इसका मकसद यह है कि महिलाएं बेझिझक सफर कर सकें और उन्हें हर कदम पर सुरक्षित माहौल मिले।

नीतीश का विजन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़े, उनकी पढ़ाई-लिखाई और नौकरी का सफर आसान बने। इसी सोच के साथ सरकार लगातार कदम उठा रही है। साइकिल योजना, पोशाक योजना से लेकर महिला रोजगार योजना तक और अब पिंक बस सेवा, ये सभी पहल नीतीश कुमार के विजन का नतीजा है। जो बिहार की बेटियों और बहनों को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

यह भी पढ़े : Ladies Special : बिहार में आज से शुरू होगी पिंक बस सेवा, CM नीतीश देंगे तोहफा

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...