पटना : बिहार को प्रदूषण रहित पर्यावरण अनुकूल प्रदेश बनाने के लिए लगातार काम कर रही डबल इंजन की सरकार ने प्रदेशवासियों के लिए एक और बड़ी सुविधा देने जा रही है। जिसके तहत सरकारी सीएनजी बसों को गैस भराने के लिए अब बाहरी सीएनजी स्टेशनों पर लंबी कतार में घंटों इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी। बिहार सरकार के परिवहन विभाग ने राजधानी के फुलवारी शरीफ स्थित परिवहन परिसर में सीएनजी स्टेशन निर्माण करने का फैसला लिया गया है।
BSRTC अंतर्गत चलने वाली सीएनजी बसों की यह स्टेशन बनाया जा रहा है – परिवहन अधिकारी
इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए परिवहन अधिकारियों ने कहा कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) अंतर्गत चलने वाली सीएनजी बसों की यह स्टेशन बनाया जा रहा है। जिसका संचालन 24 घंटे फुलवारी स्थित परिवहन परिसर में किया जायेगा। इससे सीएनजी बसों के साथ डीजल बसों पर निर्भरता घटेगी। जिससे पर्यावरण अनुकूल विकास का सपना पूरा किया जाएगा।
400 बसों में CNG गैस भरने की क्षमता निर्धारित
परिवहन अधिकारियों ने यह भी कहा कि फुलवारी शरीफ स्थित परिवहन परिसर में बनने जा रहे सीएनजी गैस स्टेशन की क्षमता करीब 20 हजार किलोग्राम निर्धारित की गई है। जिससे एक दिन में करीब 400 बसों में सीएनजी गैस भरने की क्षमता प्रदान की जायेगी। इसके साथ ही बिहार राज्य पथ परिवहन निगम अंतर्गत चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों के लिए इवी स्टेशन का भी निर्माण किया जा रहा है। बता दें कि राजधानी में सीएनजी वाहनों के लिए 38 सीएनजी स्टेशन मौजूद है। वहीं वाहनों की संख्या करीब 40 हजार के करीब हो चुकी है। फुलवारीशरीफ में सीएनजी स्टेशन के निर्माण से बीआरसीटीसी बसों को ईंधन भरवाने के निजी स्टेशन पर जानने की जरूरत नहीं होगी।
यह भी पढ़े : राज्य में चलेगी 50 नई पिंक बसें, इच्छुक महिलाओं को दिया जाएगा LMV व HMV चलाने का प्रशिक्षण
Highlights







