पटना : बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) व विधान परिषद में बजट सत्र चल रहा है। इस बीच बिहार विधान परिषद में विपक्ष ने वॉकआउट किया। वहीं विपक्षी पार्टियां सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला है। बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व विधान परिषद में विपक्ष के नेता राबड़ी देवी (Rabri Devi) का बड़ा बयान आया है। कोई जिला ऐसा बाकी नहीं है जहां हत्या नहीं हो रही है। हर दिन हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार हो रहा है। यह सरकार निकम्मा सरकार है। इस सरकार को बीजेपी रिमोट से चला रही है। मुख्यमंत्री के पावर में कुछ भी नहीं है। मुख्यमंत्री ने अपना पावर भाजपा और आरएसएस को दे दिया है। जिससे अपराध बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ में पावर होता है तो अपराध नहीं बढ़ता, यह सरकार पूरी तरह से फेलियर है।
Highlights
राबड़ी की नीतीश पर हमला, बोलीं- भंगेड़ी है भांग पीकर आते हैं
राबड़ी देवी का सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि भंगेड़ी है भांग पीकर आते हैं और कुछ भी बोलते हैं। नीतीश कुमार को बीजेपी के कुछ लोग हाइजेक करके रखा हुआ है। राबड़ी ने कहा कि नीतीश को ललन सिंह, संजय झा, अशोक चौधरी और विजय चौधरी हाइजेक करके रखा हुआ है। राबड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री को बोलने नहीं आता है। उनका कहना है कि 2005 से पहले कोई कपड़ा हीं नहीं पहनता था, यह मुख्यमंत्री महिला को अपमानित करते हैं।
यह भी देखें :
सदन में नीतीश-राबड़ी में तू-तू, मैं-मैं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच विधान परिषद में भिड़ंत हो गया। बिहार विधान परिषद के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच जमकर नोक झोक और तू-तू-मैं-मै देखने को मिला।
मुख्यमंत्री से राबड़ी देवी ने कहा कि आप अपनी साथ खो चुके हैं, रिमोट से चल रहे हैं। इसी बात पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राबड़ी देवी पर जमकर भड़क गए।

जब मुख्यमंत्री सदन में बोल रहे थे तो राबड़ी देवी को नहीं बोलना चाहिए था – नीरज कुमार
बिहार विधान परिषद में उस समय अजीबो-गरीब स्थिति सामने आई। जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी में भिड़ंत हो गई। उसके बाद विपक्ष के सदस्यों ने सदन का वॉकआउट कर दिया। राबड़ी देवी मुख्यमंत्री पर जमकर बरसी। इसी क्रम जब सदन से बाहर निकले जदयू के मुख्य प्रवक्ता सह एमएलसी नीरज कुमार ने तो राबड़ी देवी सहित तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा जब मुख्यमंत्री बोल रहे तो इनको बोलना क्या जरुरी था। जान बुझकर इन लोगों ने ऐसा किया है। ये लोग सत्ता के लिए बेचैन हैं। साथ हीं उन्होंने कहा कि जो लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर सवाल उठा हैं उन्हें लालू यादव के स्वास्थ्य पर भी सवाल उठाना चाहिए।

यह भी पढ़े : दरभंगा मेयर के बयान पर जमकर हो रही है राजनीति, अंजुम ने कहा- 2 बजे के बाद खेलें होली
अंशु झा की रिपोर्ट