विधान पार्षद पोर्टिको के बाहर राबड़ी देवी के नेतृत्व में हं’गामा

पटना : बिहार विधानमंडल मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के दोनों सदनों में विपक्ष का जोरदार हंगामा देखने को मिला। विधान परिषद की कार्रवाई सुबह 12 बजे शुरू होने से पहले विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्ष के सभी विधान पार्षदों ने जबरदस्त हंगामा किया। इस दौरान केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि सिर्फ कुर्सी बचाने के लिए केंद्र सरकार ने बिहार को जो बजट दिया है।

राबड़ी देवी ने कहा कि अन्य राज्यों की अपेक्षा बिहार को इसलिए ज्यादा पैसा दिया गया ताकि नीतीश कुमार भाग ना सके। राबड़ी ने कहा जो पैसा बिहार को मिला है उसे पैसे से क्या होगा। जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं कि बिहार को विकसित बनाना है तब उनकी मांग थी कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा बिहार को मिलना चाहिए। उसे विशेष राज्य का दर्जा का क्या हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताना चाहिए। साथ ही बिहार में भ्रष्टाचार को लेकर राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री पर जबरदस्त हमला बोला है।

यह भी पढ़े : मॉनसून सत्र का तीसरा दिन, आज भी हंगामे का आसार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...