DJ बजाने को लेकर हुई थी हत्या, पुलिस ने चार को दबोचा…

गोपालगंज: गोपालगंज में होली के दौरान DJ बजाने के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। मामले में गोपालगंज के सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम नगर थाना क्षेत्र के नवादा खास गांव में होली खेलने के दौरान DJ बजाने को लेकर कुछ लोगों की झड़प हो गई थी।

यह भी पढ़ें – होली में Patna पुलिस मान गई बुरा, कांस्टेबल हुआ लाइन हाजिर तो तेज प्रताप पर…

झड़प के दौरान लोगों के बीच चाकूबाजी भी हुई जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुँचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई थी और 24 घंटे के अंदर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें – JDU में निशांत का स्वागत शुरू, पटना में पोस्टर लगा पार्टी ज्वाइन करने…

गिरफ्तार आरोपी रंजन कुमार गुप्ता, सुजीत कुमार, बिट्टू कुमार और प्रकाश कुमार ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है साथ ही उसने बताया कि DJ बजाने को लेकर विवाद हुई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस गिरफ्तार व्यक्तियों की निशानदेही पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   CM ने कहा हर घटना पर लेते हैं एक्शन, ‘विधानमंडल सत्र के दौरान विपक्ष के विधायकों ने…

Gopalganj से एस के श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...