Commercial Advertisment

होली में Patna पुलिस मान गई बुरा, कांस्टेबल हुआ लाइन हाजिर तो तेज प्रताप पर…

Patna: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव होली के दिन किये अपने कारनामों के बाद अब बुरी तरह से फंसते नजर आ रहे हैं। तेज प्रताप यादव ने होली के दौरान जबरन सस्पेंड करवाने की धमकी दे कर जबरन डांस करवाया तो दूसरी तरफ बगैर हेलमेट लगाये स्कूटी चलाते हुए भी उनका वीडियो सामने आया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पटना के एसएसपी के निर्देश पर डांस करने वाले पुलिसकर्मी को तेजप्रताप यादव की सुरक्षा से हटा कर लाइन हाजिर कर दिया गया है तो दूसरी तरफ एसएसपी ने पटना ट्रैफिक पुलिस को तेज प्रताप यादव का चालान काटने का भी निर्देश जारी किया है।

जबरदस्ती लगवाया था ठुमका

मामले में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा रहा है कि तेज प्रताप यादव अपनी सुरक्षा में लगे एक पुलिस कांस्टेबल को कहते नजर आ रहे हैं कि ‘बुरा न मानो होली है, ठुमका लगाओ नहीं तो सस्पेंड कर दिए जाओगे।’ तेज प्रताप यादव के बार बार कहने के बाद मजबूर हो कर उनकी सुरक्षा में लगे पुलिस कांस्टेबल ने ठुमका लगा दिया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बिहार पुलिस की हो रही किरकिरी

वीडियो सामने आने के बाद अब लोग बिहार पुलिस पर ही बरस पड़े। लोगों ने कहा कि सत्ता में नहीं रहने के बावजूद तेज प्रताप यादव अब तक अपनी हनक बनाये हुए हैं और वे जबरन सस्पेंड करने की धमकी दे कर उनकी सुरक्षा में लगे पुलिस जवान को जबरदस्ती नाचने के लिए मजबूर कर रहे हैं। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से बिहार पुलिस से जवाब मांग रहे हैं कि आपने क्या कार्रवाई की। अब वीडियो सामने आने के बाद Patna एसएसपी ने कांस्टेबल को अनुशासनहीनता के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया है और उनकी जगह अब दूसरे कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है।

स्कूटी चलाने पर चालान

तेज प्रताप का होली के दौरान का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें तेज प्रताप यादव बिना हेलमेट के Patna की सड़कों पर स्कूटी चलाते हुए देखे जा रहे हैं। मामले में Patna के एसएसपी अवकाश कुमार ने Patna ट्रैफिक एसपी को तेज प्रताप यादव का चालान काटने का निर्देश दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   CM हाउस में घुस सकते हैं अपराधी, आरा की घटना पर रोहिणी का तंज…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...