Patna: लोगों को सुरक्षा देने वाले DSP बन गये शिकार, होली के दौरान…

पटना : राजधानी Patna में इन दिनों विभिन्न आपराधिक घटनाओं के साथ ही चोरी की घटनाओं में भी काफी वृद्धि देखी जा रही है। चोर आम लोगों के घरों में तो चोरी करते ही हैं इस बार एक पुलिस अधिकारी को भी निशाना बनाया है और करीब तीस लाख रूपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। मामला राजधानी Patna के राजीव नगर रोड नंबर 2 की है जहां चोरों ने एक डीएसपी समेत तीन फ्लैट में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें – JDU में निशांत का स्वागत शुरू, पटना में पोस्टर लगा पार्टी ज्वाइन करने…

Patna के राजीव नगर रोड नंबर 2 की घटना :

बताया जा रहा है कि सभी फ्लैट में रहने वाला परिवार होली के अवसर पर अपने अपने गांव चले गए थे और जब लौट कर वापस आये तो फ्लैट में चोरी की जानकारी मिली। चोरों ने सभी फ्लैट में आभूषण और नकदी पर हाथ साफ किया है और तीनों फ्लैट से करीब तीस लाख रूपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद Patna के राजीव नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें – होली में Patna पुलिस मान गई बुरा, कांस्टेबल हुआ लाइन हाजिर तो तेज प्रताप पर…

बताया जा रहा है कि डीएसपी विक्रमगंज में एसडीपीओ के पद पर तैनात हैं और होली के अवसर पर उनका पूरा परिवार गांव चला गया था। इसी बीच चोरों ने उनके फ्लैट पर हाथ साफ कर दिया। चोर बहुमूल्य सामानों के साथ ही सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। फ़िलहाल घटनास्थल पर एफएसएल की टीम जांच कर रही है साथ ही पुलिस गली के सीसीटीवी फूटेज को खंगालने में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   CM हाउस में घुस सकते हैं अपराधी, आरा की घटना पर रोहिणी का तंज…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

JTET 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में इन नियमों का करना...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को होगी। JAC ने प्रवेश पत्र, रिपोर्टिंग टाइम, OMR शीट और परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुओं को लेकर जरूरी...

Cyber Fraud: रांची में सोशल मीडिया दोस्ती और फर्जी APK से...

रांची में साइबर अपराधियों ने सोशल मीडिया पर दोस्ती और फर्जी आरटीओ चालान APK फाइल के जरिए दो लोगों से करीब 5.90 लाख रुपये...

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, JPSC पुनर्गठन और...

झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को प्रोजेक्ट भवन में होगी। JPSC पुनर्गठन, कर्मचारियों की वेतन विसंगति और खनन नियमों से जुड़े प्रस्तावों पर...