बिहार देश का पहला राज्य जहां…., चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ…

पटना: बिहार देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसके सभी मतदान केंद्रों पर 1,200 से कम मतदाता हैं। मतदान केंद्रों पर लंबी कतारों को रोकने के लिए बिहार में 12,817 नए मतदान केंद्र जोड़े गए हैं। 24 जून के बिहार एसआईआर आदेश के अनुसार पहले निर्धारित 1,500 मतदाता प्रति मतदान केंद्र की सीमा को संशोधित कर 1,200 मतदाता प्रति मतदान केंद्र कर दिया गया था। 12,817 नए मतदान केंद्रों को जोड़ने के बाद, बिहार में मतदान केंद्रों की कुल संख्या पहले के 77,895 से बढ़कर 90,712 हो जाएगी। बिहार की इस बड़ी उपलब्धि का अनुसरण अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा भी किया जाएगा।

SIR में अप्राप्त मतदाताओं के प्रपत्र की सूची राजनीतिक दलों के बीच वितरित

सीईओ/डीईओ/ईआरओ/बीएलओ ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन 29.62 लाख मतदाताओं की विस्तृत सूची साझा कर दी है जिनके फॉर्म अब तक चुनाव आयोग को प्राप्त नहीं हुआ है। चुनाव आयोग के अनुसार करीब 43.93 लाख ऐसे मतदाता हैं जो अपने पते पर नहीं मिले हैं। चुनाव आयोग ने सभी 12 प्रमुख राजनीतिक दलों से भी अनुरोध किया गया है कि वे अपने जिलाध्यक्षों और लगभग 1.5 लाख बीएलए के माध्यम से इन शेष मतदाताओं से जुड़ें।

यह भी पढ़ें – बिहार में बनेगा एक और ग्लास ब्रिज, सीएम ने की थी घोषणा अब मिली औपचारिक मंजूरी

यह सुनिश्चित करने के लिए है कि राजनीतिक दलों सहित पूरी चुनाव मशीनरी एक मिशन मोड में एक साथ काम करे ताकि 01 अगस्त, 2025 को प्रकाशित होने वाली मसौदा मतदाता सूची से कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए। 1 अगस्त से जनता का कोई भी सदस्य एसआईआर आदेश के अनुसार मसौदा मतदाता सूची में किसी भी जोड़/हटाने/सुधार के लिए आपत्ति दर्ज करा सकता है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   अगर करवाते हैं बाल श्रम काम तो खबर आपके लिए है, जरुर पढ़ें…

Saffrn

Trending News

दिनदहाड़े हथियार के बल पर 6 लाख की लूट, इलाके में...

मधुबनी : मधुबनी जिले के जयनगर में अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर छह लाख रुपए की लूट की अंजाम दिया। घटना के...

रांची पहाड़ी मंदिर गेट पर नशेड़ियों का तांडव: गरीब दुकानदार के...

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के सुप्रसिद्ध और पवित्र पहाड़ी मंदिर परिसर के समीप असामाजिक और नशेड़ी तत्वों का हौसला इस कदर बढ़ गया...

PMCH के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में लगी आग, 3 दमकल गाड़ियों ने...

पटना : पटना के सबसे बड़े पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (PMCH) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रथम तल पर सोमवार को भीषण आग लगने...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर : साइकिल सवार 2 भाइयों को...

कैमूर : कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरहन गांव के समीप लिंक सड़क पर सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 12...

हत्या मामले का खुलासा, महज 4 घंटे में पुलिस ने नाबालिग...

अररिया : नगर थाना क्षेत्र के बलुआ वार्ड नंबर-4 में रविवार को सगे भतीजे ने अपने ही चाचा को गोली मारकर हत्या का मामला...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img