मायावती : बहुजन हित में काम करने वाला बसपा में बढ़ेगा आगे…

लखनऊ : मायावती : बहुजन हित में काम करने वाला बसपा में बढ़ेगा आगे…। बसपा सुप्रीमो और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को साफ किया कि बहुजन के हित में काम करने वाला बसपा (बहुजन समाज पार्टी) में आगे बढ़ेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को मीडिया को संबोधित कर रही थीं।

मायावती ने कहा कि – ‘…मेरे लिए मेरे रिश्ते नाते, भाई-बहन मेरे लिए महज बहुजन समाज के लोगों के बराबर हैं। …इसके अलावा बहुजन समाज से जो भी पार्टी हित में काम करेगा, उसे पार्टी में आगे बढ़ाया जाएगा। …इस पर हमारे रिश्ते-नाते आड़े नहीं आएंगे।’

बसपा ने किया यूपी में सामाजिक परिवर्तन…

इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आगे कहा कि – ‘…यूपी हमारे नेतृत्व में बनी सरकार ने वास्तव में सामाजिक परिवर्तन किया। …हमारी सरकार बनने से पहले बहुजन समाज के लोगों को सामान्य लोगों के बराबर कुर्सी या चारपाई पर बैठने का अधिकार नहीं था।

….2007 में यूपी में हमारे नेतृत्व में बनी बसपा सरकार ने बहुजन को यह अधिकार दिलाया। …इसके बाद बहुजन समाज के लोगों को सभी के बराबर कुर्सी और चारपाई पर बैठने को मिला।

….यही असल में सामाजिक परिवर्तन था। बहुजन समाज के लोगों को यह याद रखना चाहिए।’ 

मायावती
मायावती

मायावती : मुद्दों की बजाय स्वार्थ की राजनीति चिंताजनक

बसपा सुप्रीमो मायावती ने इसी क्रम में आगे कहा कि -‘…आजकल जनहित के मुद्दों पर कम अपने-अपने स्वार्थ की राजनीति पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। …यह चिंताजनक है।

…होली और रमजान पर्व के बीच देशभर में कार्यकर्ताओं ने कांशीराम की जयंती बनाई। इससे न सिर्फ हमें बल मिला बल्कि कांशीराम के विचार लोगों तक पहुंचे। …विपक्षी पार्टियां बहुजन समाज की एकमात्र पार्टी बसपा को कमजोर करने में लगी हैं।

…जातिवादी मानसिकता वाली पार्टियां डॉ आंबेडकर के विचारों को भी समाप्त करने की पुरजोर कोशिश की थी। …लेकिन, बाबा साहेब और फिर कांशीराम ने ऐसे लोगों को उनके अरमानों पर पानी फेर दिया।

…अब हम भी बहुजन समाज के हित में ऐसी जातिवादी पार्टियों के मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे।’

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...