Ranchi: सिरमटोली फ्लाईओवर के रैंप का विरोध, आदिवासी विधायकों का किया गया पुतला दहन

Ranchi: राजधानी रांची में बन रहे सिरमटोली फ्लाईओवर के रैंप का आदिवासी समाज विरोध कर रहा है। इसी कड़ी में आज आदिवासी समाज के लोगों ने सिरमटोली से लेकर शाहिद अल्बर्ट एक्का चौक तक आदिवासी विधायकों के पुतले की शव यात्रा निकाली। इसके बाद अल्बर्ट एक्का चौक पर सभी विधायकों का पुतला दहन कर विरोध किया गया।

Ranchi: फ्लाईओवर के रैंप का विरोध

विरोध प्रदर्शन को लेकर समाज के लोगों का उनका कहना है कि सरना स्थल के पास रैंप नहीं बनना चाहिए। डीपीआर में बदलाव हो, लेकिन सरकार इस मामले में गंभीर नहीं है, इसी को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन की किया जा रहा है।

Ranchi: विरोध प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सिरोमटोली फ्लाईओवर को हटाया जाए क्योंकि उसकी वजह से सिरोमटोली सरना स्थल की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कुछ दिन बाद सरहुल शोभा यात्रा निकलने वाली है। इसकी वजह से श्रद्धालुओं को दिक्कत होगी। साथ ही समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि सरहुल से पहले रैंप नहीं हटाया गया तो विरोध प्रदर्शन और तेज होगा।

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...