गिरिडीह के घोड़थंबा घटना पर बोले बाबूलाल:  पीड़ितों को ही क्यों किया गिरफ्तार?

Giridih : झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने घोड़थंबा की घटना पर सरकार और प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि होली के दिन घटी इस घटना में प्रशासन ने तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए निर्दोषों को ही गिरफ्तार किया।

बाबूलाल ने विधानसभा में कहा, “होली के दिन धनवार थाना क्षेत्र के घोड़थम्भा में जब लोग गुलाल खेल रहे थे, तब पुलिस ने उन्हें रोका। इसके बाद वहां पत्थरबाजी और पेट्रोल बम फेंकने जैसी घटनाएं हुईं। दुकानों और मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया गया, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही।”

उन्होंने कहा कि पुलिस ने 80 लोगों पर केस दर्ज किया, जिसमें 40 हिंदू और 40 मुस्लिम शामिल थे। गिरफ्तारी के मामले में भी 22 लोगों को पकड़ा गया, जिनमें 11 हिंदू और 11 मुस्लिम थे। बाबूलाल ने सवाल उठाया कि जो लोग गुलाल खेल रहे थे, उनके हाथ में न तो कोई हथियार था और न ही कोई बम, फिर उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया?

विपक्ष के नेता ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “राज्य में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। ईद, रामनवमी और अन्य त्योहारों के दौरान शांति बनी रहे, इसके लिए सरकार को तुष्टिकरण की नीति छोड़कर निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए।”

वहीं, सत्ता पक्ष ने बाबूलाल मरांडी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि प्रशासन ने घटना को नियंत्रित करने के लिए संतुलित कार्रवाई की। सत्ता पक्ष के एक विधायक ने कहा, “घटना का एकतरफा चित्रण किया जा रहा है। प्रशासन ने बिना किसी जानमाल के नुकसान के मामले को संभाला। सवाल यह है कि जब प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग सुझाया था, तो कुछ लोग मस्जिद के सामने जाने पर क्यों अड़े रहे?”

सरकार ने इस घटना को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करार दिया और कहा कि झारखंड में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...