सिरमटोली सरना पूजा स्थल को लेकर CP सिंह ने सरकार से की मांग

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के सिरमटोली स्थित सरना पूजा स्थल को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक सीपी सिंह ने राज्य सरकार से तत्काल समाधान की मांग की है। उन्होंने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि स्थानीय लोग लंबे समय से इस स्थल को लेकर आंदोलनरत हैं।

सीपी सिंह ने बताया कि इस विषय को पूर्व में विधायक डॉक्टर रामेश्वर राव और मंत्री चमरा लिंडा ने भी सदन में उठाया था। उन्होंने खुद भी वहां जाकर स्थानीय लोगों की समस्याओं को समझा।

उन्होंने कहा, “कल इस मुद्दे को लेकर एक जुलूस निकाला गया था, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अन्य मंत्रियों और यहां तक कि मेरा भी पुतला दहन किया गया। मैं रांची का विधायक हूं, इसलिए मेरी जिम्मेदारी बनती है कि इस मामले को सदन में उठाऊं।”

सीपी सिंह ने सरकार से आग्रह किया कि जल्द से जल्द इस मामले का समाधान किया जाए ताकि सरना धर्मावलंबी अपने प्रमुख पर्व सरहुल को शांति और उल्लास के साथ मना सकें। उन्होंने बताया कि सरहुल के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु सरना झंडा के साथ सिरमटोली पूजा स्थल पहुंचते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों के कारण उन्हें असुविधा हो रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अनुरोध किया कि इस मुद्दे का शीघ्र समाधान निकाला जाए ताकि आंदोलनरत लोग संतोषजनक रूप से अपना धार्मिक अनुष्ठान कर सकें।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...