Bike चोरी करते ही पकड़े जायेंगे चोर, पटना पुलिस ने कर ली है खास तैयारी…

पटना: राजधानी पटना में इन दिनों लोग बाइक चोरी की घटना से परेशान हैं। पटना पुलिस अब लोगों को Bike चोरी की घटना से निजात दिलाने के लिए एक नई तैयारी के साथ नया अभियान चलाने जा रही है। इसके बाद बाइक चोरी होने पर प्राथमिकी दर्ज होने से पहले ही चोर पकड़ लिए जायेंगे साथ ही बाइक भी बरामद कर ली जाएगी।

इसके लिए पटना पुलिस तीसरी आंख यानि पटना की सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद लेगी और Bike की चोरी कर भाग रहे चोर को कुछ ही देर में पकड़ लेगी। पटना पुलिस ने इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (ICCC) की सारी तैयारी शुरू कर ली है और इसकी शुरुआत इसी सप्ताह में होने की संभावना है।

क्या है ICCC

इस व्यवस्था के तहत पुलिस ICCC की स्थापना करने जा रही है जो कि पटना पुलिस की एक अलग सेल होगी। पटना पुलिस ICCC का एक नंबर जारी करेगी जिसके बाद बाइक या कोई भी अन्य वाहन चोरी होने के बाद लोग सीधे उस नंबर पर शिकायत दर्ज करायेंगे। शिकायत दर्ज होते ही सेल के कर्मी संबंधित इलाके के सीसीटीवी कैमरे को खंगालेंगे और वाहन नंबर से वाहन का लोकेशन पता चलते ही सभी थाने और चेकपोस्ट को मैसेज देंगे। इसके बाद आसपास के इलाके की घेराबंदी कर Bike के साथ ही चोर को भी पकड़ा जायेगा।

यह भी पढ़ें – 22 मार्च को 113 वर्ष का हो जायेगा Bihar, 3 दिवसीय भव्य बिहार दिवस समारोह में प्रदर्शित की जाएगी…

चोरी के तुरंत बाद बरामद कर ली जाएगी बाइक

कोई भी Bike चोरी होने के बाद लोग जैसे ही सेल के नंबर पर सूचना देंगे टीम आसपास के सीसीटीवी फूटेज को खंगाल कर वाहन को ट्रेस करेगी। वाहन ट्रेस होने के बाद आसपास के पुलिस चेकपोस्ट और थाने को सूचना दी जाएगी और फिर चोर की घेराबंदी की जाएगी। अगर घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरा नहीं है तो उस स्थिति में टीम आसपास के कैमरे की जांच करेगी ताकि भागते हुए चोर की पहचान की जा सके।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  BMP जवान की एक वर्ष पहले हुई थी शादी, खुद ही करवा दी पत्नी की दूसरी शादी

Saffrn

Trending News

Fuel Price Impact: रांची में पेट्रोल-डीजल महंगा, चावल से फ्रिज तक...

 रांची में पिछले 10 दिनों में पेट्रोल 7.43 और डीजल 7.88 रुपए महंगा हुआ है। इसका असर चावल, फ्रिज, पीवीसी पाइप और बस किराये...

STF व पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद 2 कुख्यात...

मसौढ़ी : बिहार में अपराधियों के खिलाफ जारी ताबड़तोड़ कार्रवाई के बीच पटना पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम को आज अहले...

SBI ATM Update: रांची में 65 ATM प्रभावित, तकनीकी बदलाव से...

रांची में स्टेट बैंक के वेंडर मैनेज्ड एटीएम नेटवर्क में तकनीकी बदलाव के कारण 65 एटीएम प्रभावित हैं। बैंक ने 31 मई तक सेवाएं...

JPSC PT 2025 Update: आयोग ने जारी किया Final Answer Key,...

 जेपीएससी ने सिविल सेवा पीटी 2025 की फाइनल मॉडल उत्तर जारी कर दी है। पेपर-1 के दो प्रश्न हटाए गए हैं। जल्द ही पीटी...

Jharkhand Electricity Raid: बिजली चोरी के खिलाफ 3590 जगहों पर छापेमारी,...

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने राज्यभर में बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। 3590 परिसरों में छापेमारी कर 517 मामलों का खुलासा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img