DIG ने काम में लापरवाही के आरोप में थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड

अररिया : अररिया में एएसआई राजीव रंजन मौत मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। डीआईजी पीके मंडल ने बताया कि कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में फुलकाहा थानाध्यक्ष रौनक कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है जबकि ड्राइवर अजय पासवान को लाइन हाजिर कर दिया गया है। डीआईजी पीके मंडल ने फोन पर बताया कि जब अपराधियों ने हमला बोला तो पुलिस को फायरिंग करनी चाहिए थी। इस पूरे मामले में थानाध्यक्ष गैर जिम्मेदाराना तरीके से छापेमारी करने गए थे जो बहुत बड़ी प्रशासनिक चूक थी।

पूर्व ASI राजीव रंजन की अपराधियों द्वारा हमले में मौत हो गई थी

आपको बता दें कि पांच दिन पूर्व एएसआई राजीव रंजन की अपराधियों द्वारा हमले में मौत हो गई थी। 18 नामजद में छह अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। जबकि गांजा तस्कर अनमोल यादव समेत 12 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े : अपराधी को पकड़ने गए ASI की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

यह भी देखें :

मंटू भगत की रिपोर्ट

Deoghar News: 10-20 हजार लेने के बाद भी नहीं मिला आवास!...

Deoghar News: देवघर जिले के सरवां ब्लॉक में स्थित बंदाजोरी पंचायत में सरकारी आवास योजना को लेकर विवाद सामने आया है। मिसराडीह के ग्रामीणों...

11 एकड़ जमीन को लेकर गढ़वा में घमासान, पीड़ितों ने लगाए...

गढ़वा: जिले के रंका थाना क्षेत्र में लगभग 11 एकड़ जमीन के म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) और रजिस्ट्रेशन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित...

PMCH Review Meeting: मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर...

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने समीक्षा बैठक कर मरीज सुविधाओं, साफ-सफाई, मानव संसाधन और चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने...