पटना: बिहार में इस वर्ष विधानसभा चुनाव है और ऐसे में सभी Party अपनी तैयारी में जुटी हुई है। एक तरफ जहां भाजपा, जदयू और राजद जैसी पार्टियां लगातार जनता के बीच जा रही है तो दूसरी तरफ छोटी राजनीतिक पार्टियां भी जमीनी स्तर पर जनसंपर्क कर रही हैं और विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी जमीन तैयार कर रही है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी ने भी मंगलवार को अपनी आठवीं स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें – Cancer प्रोडक्ट हैं तेजस्वी और उनका परिवार, मांझी ने कहा ‘पूरे परिवार को…’
Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सहनी ने कहा कि आज हम अपनी पार्टी की आठवीं स्थापना दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में चार उप मुख्यमंत्री होंगे और राज्य को हम विकसित बनायेंगे। हमारा मुख्य मुद्दा राज्य में रोजगार, नौकरी और उद्योग धंधे हैं। हमारी सरकार बनने पर हम राज्य के सभी जिलों में फैक्ट्री खोलेंगे और उद्योग को बढ़ावा देंगे।
Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सहनी ने इस दौरान एनडीए की सरकार से जनता त्रस्त है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में किसी भी गठबंधन में शामिल होने की बात से इंकार कर दिया और कहा कि यहां जो भी गठबंधन है सब एक ही तरह के हैं इसलिए हम किसी बैसाखी के सहारे चलने वाले नहीं हैं। हम अपने बल बूते चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। हमारी सरकार बनेगी तो हम राज्य में विकास की नदी बहायेंगे।
यह भी पढ़ें – ED की पूछताछ के बाद राबड़ी देवी निकलीं, तेज प्रताप यादव से अब भी…
उपेन्द्र सहनी ने कहा कि हमारी Party हासिये पर के लोगों के उत्थान के लिए काम करेगी और उनका पलायन खत्म करेगी। बता दें कि मंगलवार को वीरचंद अटल पथ पर स्थित एक सभागार में राष्ट्रीय जनसंभावाना पार्टी की आठवीं स्थापना दिवस मनाई गई जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्ष और उत्साह के साथ भाग लिया।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Blissful Bihar: भारतीय सेपक टाकरा टीम की जर्सी पर एक वर्ष तक लिखा रहेगा…, खेल मंत्री ने किया अनावरण…
पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट



















