Advertisment

LNMI में पढ़ने वाले 100 छात्रों को हर सत्र विदेश भेजेगी बिहार सरकार, ‘गंगा टू ग्लोबल’ से मिलेगा Global Exposure

 बिहार के LNMI में हर सत्र 100 विद्यार्थियों को एक महीने के लिए विदेश भेजने की योजना है। AI, क्वांटम कंप्यूटर और अर्बन पॉलिसी सेंटर भी बनेंगे।


LNMI पटना: बिहार के युवाओं को वैश्विक स्तर की शिक्षा और आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में आयोजित ‘आगाज 2026’ इंडक्शन एंड ओरिएंटेशन प्रोग्राम में कहा कि ‘गंगा टू ग्लोबल’ योजना के तहत प्रत्येक सत्र में करीब 100 विद्यार्थियों को एक महीने के लिए विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों का एक्सपोजर विजिट कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक कौशल और वैश्विक स्तर के अवसर उपलब्ध कराने की है। इस पहल के जरिए विद्यार्थियों को देश और विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों की कार्यप्रणाली, ज्ञान और विशेषज्ञता को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।

LNMI में 1600 से बढ़ाकर 3000 होगी विद्यार्थियों की संख्या

मुख्यमंत्री ने कहा कि ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान बिहार की महत्वपूर्ण शैक्षणिक विरासत का हिस्सा है। वर्तमान में संस्थान में करीब 1600 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। सरकार इसकी क्षमता बढ़ाकर 3000 विद्यार्थियों तक करने की दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि संस्थान की जमीन की कमी को दूर करने के लिए भवन निर्माण विभाग की प्रस्तावित भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में भी पहल की जा रही है। इसके अलावा पटना में विकसित होने वाले नए टाउनशिप में 10 एकड़ जमीन संस्थान को सेटेलाइट कैंपस स्थापित करने के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करें और बेहतर शिक्षा हासिल कर जीवन में आगे बढ़ें।

AI और Quantum Computer Center की होगी स्थापना

एलएनएमआई में आधुनिक तकनीक और शोध को बढ़ावा देने के लिए एआई का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, सेंटर फॉर अर्बन पॉलिसी एंड गवर्नेंस तथा क्वांटम कंप्यूटर सेंटर स्थापित करने की घोषणा की गई है।

इन केंद्रों के जरिए विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, शहरी विकास, आधुनिक नीति निर्माण, प्रशासन और शासन व्यवस्था जैसे क्षेत्रों में अध्ययन और शोध के बेहतर अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और हर क्षेत्र में तकनीक की भूमिका लगातार बढ़ रही है। ऐसे में बिहार के विद्यार्थियों को नई तकनीकों से जोड़ना जरूरी है।


Key Highlights

  1. ‘गंगा टू ग्लोबल’ के तहत हर सत्र में करीब 100 विद्यार्थियों को विदेश भेजा जाएगा।

  2. विद्यार्थियों को एक महीने का Global Exposure Visit कराया जाएगा।

  3. LNMI में AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और Quantum Computer Center बनेगा।

  4. संस्थान में विद्यार्थियों की संख्या 1600 से बढ़ाकर 3000 करने की योजना है।

  5. नए टाउनशिप में LNMI के सेटेलाइट कैंपस के लिए 10 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।


बिहार में शिक्षा के साथ तकनीकी अवसरों पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए कदम उठा रही है। सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेजों की स्थापना की जा चुकी है। 15 जुलाई को शुरू किए गए 211 डिग्री कॉलेजों में 10 अगस्त से शिक्षकों के योगदान के साथ पढ़ाई शुरू होने की जानकारी भी उन्होंने दी।

राज्य में 551 मॉडल स्कूल शुरू किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त से विद्यार्थी रात 11 बजे के बाद भी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे और शिक्षकों से अपने सवाल पूछकर परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकेंगे।

उन्होंने बिहार के युवाओं से अपनी जन्मभूमि से जुड़े रहने और राज्य के विकास में योगदान देने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की समृद्धि के लिए उद्योगों का विकास जरूरी है और आने वाले समय में युवा इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वर्ष 2026 के छह गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया और नए बैच में दाखिला लेने वाले छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम का भी शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को नगर विकास एवं आवास सह सूचना प्रावैधिकी मंत्री नीतीश मिश्रा, योजना एवं विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव सह संस्थान की निदेशक डॉ. एन. विजयलक्ष्मी और आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शरद कुमार यादव ने भी संबोधित किया। 2026 बैच के तीन विद्यार्थियों ने भी अपने विचार साझा किए।

 

Ranchi Pink Bus: रांची में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 6...

Ranchi Pink Bus, रांची: नगर निगम ने राजधानी रांची में महिलाओं के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए हैं।...

N Chandrasekaran Resigns: Tata Sons का अगला चेयरमैन कौन? N Chandrasekaran...

N Chandrasekaran Resigns: Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ने अपने पद को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने Tata Sons बोर्ड...

 Bihar Cooperative Policy:बिहार में सहकारिता से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, नई Policy...

 बिहार में सहकारिता नीति 2026 से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। रैयाम में आदर्श शुगर कॉम्प्लेक्स, तरकारी बूथ और रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे। Bihar...