Begusarai मक्का अनुसंधान केंद्र शिफ्ट होगा कर्णाटक, पत्र वायरल होने के बाद…

बेगूसराय: बिहार में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होना है और चुनावी वर्ष होने के कारण केंद्र और राज्य की सरकार बिहार के लोगों के लिए सौगातों की बौछार कर रहे हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने बिहार को एक बड़ा झटका दिया है। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने बिहार के Begusarai में स्थित मक्का अनुसंधान संस्थान को कर्नाटक के शिवमोगा शिफ्ट करने की मंजूरी दे दी है। मामले में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक पत्र सामने आया है जिसमें उन्होंने शिवमोगा के सांसद बीवाई राघवेन्द्र को पत्र लिख कर जानकारी दी है कि उनकी मांग पर केंद्र सरकार ने भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान (IIMR) लुधियाना का क्षेत्रीय केंद्र शिवमोगा में खोलने की मंजूरी दे दी गई है।

दिसंबर 2024 का है पत्र

पत्र में लिखा गया है कि उनके अनुरोध पर केंद्र सरकार ने IIMR के बेगूसराय में स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान स्टेशन को कर्णाटक के शिवमोगा में स्थानांतरित किया जायेगा। शिवराज सिंह चौहान के पत्र में लिखा हिया कि शिवमोग्गा में आईसीएआर-आईआईएमआर क्षेत्रीय अनुसंधान स्टेशन की स्थापना आरंभ करने और इसमें तेजी लाने की मैं आपकी चिंता की सराहना करता हूं। साथ ही यह सूचित करने में गौरव महसूस करता हूं कि 15 वें वित्त आयोग अवधि (वित्त वर्ष 2021-22 से 2025-26) के दौरान, भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान (IIMR), लुधियाना के Begusarai स्थित क्षेत्रीय स्टेशन को शिवमोग्गा में स्थानांतरित करने की मंजूरी दी गई है।

1 174 22Scope News

यह भी पढ़ें – राजधानी Patna में दिनदहाड़े 1 करोड़ की लूट, कल ही सीएम ने…

बता दें कि Begusarai में मक्का रिसर्च केंद्र की स्थापना 4 मई 1997 को हुई थी लेकिन अब केंद्र सरकार इसे कर्णाटक शिफ्ट करने जा रही है। मक्का अनुसंधान केंद्र को बेगूसराय से कर्णाटक शिफ्ट किये जाने को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार और बिहार के किसानों की आंखों में धूल झोंकना बताया है।

बिहार विरोधी फैसला

तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि आखिर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिहार और बिहार के किसानों से क्या दिक्कत है? नीलगाय और बाढ़ की समस्या का सामना करते हुए भी मक्का उत्पादन में बिहार के अन्नदाता किसान पूरे देश में मक्का उत्पादन में सबसे अव्वल हैं। अब केंद्र सरकार ने Begusarai में स्थित IIMR केंद्र को शिवमोगा में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है जो कि बिहार के किसान और बिहार विरोधी फैसला है।

यह भी पढ़ें – Cancer प्रोडक्ट हैं तेजस्वी और उनका परिवार, मांझी ने कहा ‘पूरे परिवार को…’

Begusarai सांसद गिरिराज सिंह पर भी किया हमला

लालू जी के नेतृत्व में जनता जल की अगुवाई में बनी सरकार में इस संस्थान की स्थापना हुई थी लेकिन अब एनडीए के नीतीश कुमार की सरकार में बिहार असहाय हो गया है। बिहार की जनता इसका हिसाब जरुर लेगी। तेजस्वी ने Begusarai के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर भी हमला किया और लिखा कि दिन-रात, सोते-जागते हिंदू-मुस्लिम करने वाले बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री को शर्म तो आती नहीं है।

नहीं शिफ्ट होगा संस्थान

मामले में Begusarai के भाजपा विधायक कुंदन कुमार सिंह ने कहा है कि यह पत्र 2024 दिसंबर में जारी हुआ था। इस समय केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कृषि मंत्री से मिलकर रोक लगवा दिया था। सोशल मीडिया पर विपक्ष के द्वारा यह पत्र वायरल कर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। यह मक्का अनुसंधान केंद्र कहीं नहीं जाने वाला है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Blissful Bihar: भारतीय सेपक टाकरा टीम की जर्सी पर एक वर्ष तक लिखा रहेगा…, खेल मंत्री ने किया अनावरण…

Begusarai से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...

Gumla ACB Trap Case: गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...