Sunita Williams की सुरक्षित वापसी के बाद NASA के अगले मिशन में भी भारतीय अतंरिक्ष यात्री का नाम

डिजिटल डेस्क : Sunita Williams की सुरक्षित वापसी के बाद NASA के अगले मिशन में भी भारतीय अतंरिक्ष यात्री का नाम। Sunita Williams की बुधवार तड़के धरती पर हुई सुरक्षित वापसी के बाद NASA के अगले मिशन में भी भारतीय अतंरिक्ष यात्री का नाम  शामिल किया गया है।

NASA की नजर आगामी एक्सिओम मिशन 4 (एक्स-4) पर है। इस अभियान के तहत पहली बार भारतीय अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र तक पहुंचेंगे। एक राष्ट्रीय हिंदी वेबसाइट के मुताबिक,  इस अभियान के साथ भी भारत का नाम प्रमुखता से जुड़ा हुआ है।

यह निजी मिशन अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक घटना साबित होने वाला है। इसी साल 2025 के वसंत में प्रक्षेपित होने वाले एक्स-4 के साथ पहली बार एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला एक निजी मिशन पर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा करेंगे।

NASA का अगला एक्सिओम मिशन 4…

बताया जा रहा है कि NASA का अगला एक्सिओम-4 मिशन को फ्लोरिडा स्थित NASA के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान का उपयोग करके प्रक्षेपित किया जाएगा। यह मिशन लगभग 14 दिनों तक चलेगा। उसमें विभिन्न पृष्ठभूमियों के अंतरिक्ष यात्रियों का एक विविध दल शामिल होगा।

उस मिशन में भारतीय प्रतिनिधि के तौर पर शुभांशु शुक्ला का नाम शामिल है। NASA के अगले मिशन में शामिल शुभांशु शुक्ला भारतीय वायु सेना में परीक्षण पायलट हैं और भारत के गगनयान कार्यक्रम का भी हिस्सा हैं।

इस अभियान में उनके अलावा चालक दल में कमांडर के रूप में NASA के पूर्व अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन, पोलैंड से यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री सावोज उज्नान्स्की-विस्नीवस्की और हंगरी से टिबोर कापू शामिल होंगे।

ISS पर अपने प्रवास के दौरान, एक्स-4 का चालक दल वैज्ञानिक अनुसंधान, आउटरीच पहल और वाणिज्यिक गतिविधियों में शामिल रहेगा। यह मिशन NASA और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के बीच व्यापक सहयोग का हिस्सा है, जो मानव अंतरिक्ष उड़ान में निजी कंपनियों की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालता है।

Sunita Williams के साथ PM Modi की फाइल फोटो
Sunita Williams के साथ PM Modi की फाइल फोटो

NASA का नया मिशन भी है काफी अहम…

सामने आई जानकारी के मुताबिक, NASA का नया मिशन एक्सिओम-4  भी काफी अहम है। एक्स-4 का महत्व इसके तात्कालिक उद्देश्यों से कहीं अधिक है। यह अंतरिक्ष अन्वेषण और वाणिज्यिक गतिविधियों में अधिक अंतरराष्ट्रीय सहयोग की दिशा में एक कदम है।

ISRO, Ax-4 मिशन पर बारीकी से नजर रखेगा क्योंकि इस मिशन से प्राप्त अनुभवों को गगनयान मिशन में शामिल किया जाएगा। NASA के एक्सिओम स्पेस का लक्ष्य दुनिया का पहला वाणिज्यिक अंतरिक्ष स्टेशन विकसित करना है।

यह मिशन उस दीर्घकालिक दृष्टिकोण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जैसे-जैसे NASA के एक्स-4 की तैयारियां जारी हैं, वैसे-वैसे शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक यात्रा और मानव अंतरिक्ष उड़ान में इससे होने वाली संभावित प्रगति को लेकर उत्साह बढ़ रहा है।

नासा के नए मिशन में शामिल भारतीय वायुसैनिक शुभांशु शुक्ला
नासा के नए मिशन में शामिल भारतीय वायुसैनिक शुभांशु शुक्ला

PM Modi ने Sunita Williams को सकुशल वापसी पर दी बधाई

इससे पहले आज बुधवार को PM नरेंद्र Modi ने बुधवार को अंतरिक्ष से सकुशल वापसी पर Sunita Williams को बधाई दी है। अंतरिक्ष यात्री Sunita Williams की धरती पर सकुशल वापसी के कुछ लम्हों के बाद PM Modi ने बधाई संदेश दिया।

अपने बधाई संदेश में PM Modi ने Sunita Williams को एक पथप्रदर्शक और एक आइकन बताया। इसी संदेश में PM Modi ने आगे लिखा कि Sunita Williams ने दिखाया है कि जब सटीकता जुनून से मिलती है और तकनीक दृढ़ता से मिलती है तो क्या होता है।

अपने बधाई संदेश में Sunita Williams के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर PM Modi ने लिखा कि – ‘…आपका स्वागत है, क्रू9 ! धरती ने आपको मिस किया। उनका यह अनुभव धैर्य, साहस और असीम मानवीय भावना की परीक्षा रहा है।

…Sunita Williams और क्रू 9 के अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया है कि दृढ़ता का सही अर्थ क्या है। विशाल अनिश्चितता के सामने उनका अटूट दृढ़ संकल्प हमेशा लाखों लोगों को प्रेरित करेगा।

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img