अंतर राज्य व अंतर जिला गैंग के 6 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा से एक बड़ी आ रही है। मधेपुरा पुलिस आपराधिक योजना बना रहे अंतर राज्य व अंतर जिला गैंग के छह कुख्यात अपराधी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दो पिस्टल, एक देशी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और दो लग्जरी कार को जब्त किया गया है। शंकरपुर थाना क्षेत्र के कलूवाहा चांदनी चौक से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मधेपुरा एसपी संदीप सिंह ने की मामले की पुष्टि की। गिरफ्तार अपराधियों का अंतर राज्य उत्तर प्रदेश के नोएडा से तार जुड़ा है।

शंकरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 को किया गिरफ्तार

दरअसल, मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से दो देशी कट्टा, एक पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, दो फायर किए हुए खोखे, दो लग्जरी कार, चार एंड्रॉइड मोबाइल फोन और दो छोटे मोबाइल बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि शंकरपुर थाना क्षेत्र मे गिरफ्तार अपराधी किसी बड़े आपराधिक योजना की तैयारी मे जुटे थे लेकिन पुलिस ने इनके मंसूबो पर पानी फेर दिया।

आगामी त्योहार व विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अपराध की घटना को नियंत्रित करने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है

वहीं मधेपुरा एसपी संदीप सिंह ने बताया कि आगामी त्योहार एवं विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अपराध की घटना को नियंत्रित करने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 18 मार्च को शंकरपुर थानाध्यक्ष रौशन कुमार पुलिस बल के साथ संध्या गस्ती कर रहे थे। जब पुलिस टीम कोल्हुआ चांदनी चौक तीनमुहानी पहुंची तो देखा कि दो चार पहिया वाहन काफ़ी तेज गति से आ रहा है। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वाहन के चालक तेजी से भागने की कोशिश करने लगे, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपने वाहन से रास्ता अवरुद्ध कर दोनों गाड़ियों को घेर लिया और पुलिस ने जब दोनों वाहनों में सवार लोगों की तलाशी ली तो उनके पास से दो देशी कट्टा, एक पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और दो फायर किए हुए खोखे बरामद हुए।

यह भी देखें :

सभी अपराधी इससे भी पहले कई अपराध कर चुके हैं

गिरफ्तार बदमाशों में शंकरपुर थाना क्षेत्र के मौरा वार्ड संख्या-5 निवासी नीतीश कुमार, चौड़ा वार्ड संख्या-10 निवासी मुन्ना कुमार, कवियाही वार्ड संख्या-14 निवासी विनोद यादव, कोल्हुआ वार्ड संख्या-5 निवासी राहुल कुमार, उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 62 निवासी आलोक पांडे और अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के बेलसारा निवासी रूपेश कुमार शामिल है। पुलिस अनुसंधान के दौरान यह भी सामने आया कि गिरफ्तार अपराधियों में से मुन्ना कुमार, रूपेश कुमार, राहुल कुमार और नितीश कुमार उर्फ लोहा के खिलाफ पहले से हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

Madhepura Police 1 22Scope News

आरोपियों के खिलाफ शंकरपुर थाना में मामला दर्ज कर आगे की अग्रतर कार्रवाई में जुटी है

बहरहाल, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ शंकरपुर थाना में मामला दर्ज कर आगे की अग्रतार कार्रवाई में जुटी है। वहीं छापेमारी टीम में शंकरपुर थाना अध्यक्ष रौशन कुमार, दारोगा अभय कुमार सिंह, रामउदय कुमार, मिथिलेश कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार झा, हरिबल्लभ कुमार आदि शामिल थे। एसपी संदीप सिंह ने बताया कि शंकरपुर पुलिस ने बहुत हीं अच्छा कार्य किया है। टीम में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

यह भी पढ़े : फूल तोड़ने के विवाद में छह साल बच्ची की बेरहमी से पिटाई, हालत नाजुक…

रमन कुमार की रिपोर्ट

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...