मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, पोल खोल

जामताड़ा : हल्ला बोल पोल खोल के नारों के साथ भाजपा का एक दिवसीय झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ धरना प्रदर्शन पुराना कोर्ट स्थित धरना स्थल में दिया गया. इस धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने किया. धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सत्यानंद झा, बीरेन्द्र मंडल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश राय व अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे. धरना स्थल में मौजूद नेताओं ने हवन कर झारखंड के मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि की कामना की.

इस मौक़े पर अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के लोगों से जो वादा कर सत्ता में आये उन वादों को पूरा नही किया, और जनता से किये वादे को भूल गए. भाजपा नेता बीरेन्द्र मंडल ने कहा की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव पूर्व घोषणा पत्र में विकास के ढेर सारे वादे किये लेकिन वर्तमान में सरकार के दो वर्ष पूरा होने के बाद भी एक काम जनहित में नही किया गया है. विपक्ष में होने के नाते हल्ला बोल पोल खोल के माध्यम से सरकार की मानसिकता को दिखाने का काम कर रहे हैं. वहीं पूर्व मंत्री सत्यानंद झा ने मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में लूट खसोट के साथ अपराधियों का बोलबाला है. बेरोजगार युवाओं को भत्ता देने का वादा सिर्फ धोखा है. मुख्यमंत्री विकास कार्यों में विफल रहे हैं.

रिपोर्ट : निशिकान्त मिस्त्री

केन्द्रीय सरना समिति का होगा कायाकल्प, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया शिलान्यास

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...