Advertisment

77 किलो से अधिक मादक पदार्थ अफीम बरामद

डेहरी : खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां डेहरी-ऑन-सोन रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने तस्करी के लिए ले जाया जा रहा 77 किलो से अधिक मादक पदार्थ अफीम बरामद किया है। बताया जाता है कि यह अफीम गया के शेरघाटी से डेहरी-ऑन-सोन रेलवे स्टेशन लाया गया था। जहां से गंगा-सतलुज एक्सप्रेस के माध्यम से इसे हरियाणा के अंबाला ले जाया जा रहा था। लेकिन तबतक आरपीएफ की नजर इस पर पड़ गई। चार बैग, एक ट्रॉली और एक झोला में इस सभी अफीम को रखा गया था।

RPF ने 4 तस्कर को किया गिरफ्तार, 2 गया और 2 छपरा के हैं

वहीं चार तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए दो तस्कर शिवकुमार और धीरज गया जिले के हैं, जबकि धर्मराज और हरेंद्र कुमार छपरा जिला का रहने वाले बताया जा रहा है। इतने भारी संख्या में अफीम बरामद होने से सनसनी फैल गई है। वहीं पकड़े गए अफीम की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। पुलिस जिसकी जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : देवर-भाभी को गोली मारने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, अवैध सामान बरामद…

यह भी देखें :

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...