Advertisment

सावन की अंतिम सोमवारी पर बुढ़वा महादेव के मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

आरा : भोजपुर के आरा के महादेव बुढ़वा मंदिर में सुबह से ही सावन की अंतिम सोमवारी पर भक्तों की भीड़ देखी जा रही है। संक्रमण काल में जहां एक ओर जिला प्रशासन की ओर से मंदिरों के दरवाजे श्रद्धालुओं के लिए बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। वहीं मंदिर के बाहर ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

सुबह से ही मंदिर के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही है। कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने का भी निर्देश मंदिर प्रबंधक द्वारा जारी किया गया है। जलाभिषेक करने के लिए मंदिर संचालक द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर में पहुंचने वाले भक्तों का ख्याल रखा जा रहा है।

आरा के बुढ़वा महादेव मंदिर की अपना पौराणिक महत्व है। यह काफी पुराना मंदिर है। सावन के सोमवारी में पूजा अर्चना करने को लेकर यहां लोगों की गहरी आस्था है। कहा जाता है कि यहां सभी मन्नतें पूरी होती है। इसी कारण यहां अक्सर सोमवारी में काफी भीड़ देखी जाती है।

Sawan 2022: सावन में हरी चूड़ियों का क्या है महत्त्व

PM Surya Ghar Yojana Siwan: मुफ्त बिजली योजना पर प्रशासन सख्त,...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: सिवान में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' को सही ढंग से लागू करने के लिए डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर की...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: बाढ़ प्रभावितों के लिए रिलायंस फाउंडेशन...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: रिलायंस फाउंडेशन ने ऊपरी असम में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...