अफगानिस्तान में भूकंप के झटकों से कांपी धरती

डिजिटल डेस्क : अफगानिस्तान में भूकंप के झटकों से कांपी धरती। अफगानिस्तान में बृहस्पतिवार-शुक्रवार के दरम्यानी रात यानि शुक्रवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के इन झटकों से अफगानिस्तान में धरती कांप उठी।

बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

इससे पहले भारत में बीते होली के दिन 14 मार्च को कई हिस्सों में भूकंप के झटकों से धरती डोली थी। तब भूकंप के झटकों ने होली की सुबह देश में कई हिस्सों में धरती को बेतरह कंपा दिया।

उससे लोगों में दहशत की माहौल देखा गया था। उस समय भूकंप के झटके जम्मू कश्मीर, लद्दाख और अरूणाचल प्रदेश में आने की पुष्टि की गई थी।

अफगानिस्तान में 4.9 रही भूकंप की तीव्रता

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को अफगानिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता 4.9 रही जिससे लोगों को अंदर से दहला दिया। NCS (राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान) केंद्र ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 1 बजे अफगानिस्तान में भूकंप आया।

रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.9 दर्ज की गई। NCS  डेटा के अनुसार, भूकंप का केंद्र अक्षांश 36.48 एन, देशांतर- 71.45 ई, पर 160 किमी की गहराई पर पाया गया।

अफगानिस्तान में इससे पहले भी मार्च में एक 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था। NCS  की माने तो उथले भूकंप गहरे भूकंपों से ज़्यादा खतरनाक होते हैं।

अफगानिस्तान भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है और बार-बार आने वाले भूकंप वहां रह रहे समुदायों के लिए बड़ी चुनौती हैं।

भूकंप का सांकेतिक चित्र
भूकंप का सांकेतिक चित्र

अफगानिस्तान में पूर्व में भी आ चुके हैं कई बड़े भूकंप

बता दें कि अफगानिस्तान में पूर्व में भी कई बड़े भूकंप आ चुके हैं और हिंदुकुश का पहाड़ी इलाका हमेशा से ही भूकंप के लिहाज से काफी सक्रिय रहा है। अफगानिस्तान भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के बीच कई फॉल्ट लाइनों पर स्थित है।

इसमें एक फॉल्ट लाइन सीधे हेरात से भी गुजरती है। इसी क्रम में यह भी बता दें कि अफगानिस्तान में साल 2023 में आए भूकंप ने बहुत ही तबाही मचाई थी।

इस दौरान करीब 4 हजार लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 9 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे। 13 हजार घरों को नुकसान पहुंचा था। उस दौरान भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई थी।

भूकंप का सांकेतिक चित्र
भूकंप का सांकेतिक चित्र

भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील है अफगानिस्तान मुल्क

NCS के अफगानिस्तान भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है. संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (UNOCHA) के अनुसार अफगानिस्तान मौसमी बाढ़, भूस्खलन और भूकंप सहित प्राकृतिक आपदाओं के लिए अत्यधिक संवेदनशील बना हुआ है।

भूकंप का सांकेतिक चित्र
भूकंप का सांकेतिक चित्र

NCS( नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी) के एक बयान में कहा गया है कि इससे पहले 4 फरवरी को अफगानिस्तान में रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था।

UNOCHA ने कहा कि अफगानिस्तान में बार-बार आने वाले भूकंप से कमजोर समुदायों को नुकसान होता है, जो पहले से ही दशकों के संघर्ष और अल्प-विकास से जूझ रहे हैं और एक साथ कई झटकों से निपटने के लिए उनकी ताकत अब कम रह गया है।

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img