झारखंड में बिजली चोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, 80 दिनों में 11251 मामलों पर केस दर्ज

रांची :  जेबीवीएनएल राज्य भर में बिजली चोरी के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। जनवरी से 19 मार्च तक सिर्फ 80 दिनों में 7 बार छापेमारी कर 11251 बिजली चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जेबीवीएनएल ने इन मामलों में 18.33 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

हजारीबाग और रांची टॉप पर

जेबीवीएनएल की छापेमारी में हजारीबाग जिला बिजली चोरी के मामलों में पहले स्थान पर रहा, जहां 1293 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वहीं, रांची दूसरे स्थान पर रहा, जहां 1203 लोगों पर मामला दर्ज हुआ

राज्यभर में 63,628 घरों पर छापेमारी

जेबीवीएनएल ने इन 7 अभियानों के दौरान 63,628 घरों में बिजली चोरी की शिकायतों पर कार्रवाई की

रांची में 18-19 मार्च को 116 बिजली चोरों पर केस

ताजा छापेमारी में रांची में 116 बिजली चोरी के मामले दर्ज किए गए। इनमें प्रमुख स्थानों पर कार्रवाई की गई:

  • डोरंडा: नॉर्थ ऑफिस पाड़ा में सबसे ज्यादा मामले पकड़े गए। 5 लोगों पर केस दर्ज।
  • लालपुर: पीएन बोस कंपाउंड में बिजली चोरी पकड़ी गई।
  • बरियातू: यूनिवर्सिटी कॉलोनी में चोरी के मामले सामने आए।
  • कोतवाली: गाड़ीखाना, प्यादाटोली, शारदा बाबू लेन और ईस्ट मार्केट रोड में बिजली चोरी के मामले पाए गए।
  • सदर थाना: हैदर अली रोड व हनुमान धर्मकांटा के पास सबसे ज्यादा चोरी हुई। 5 पर केस दर्ज।
  • सुखदेवनगर: शाहदेव इन्क्लेव, यमुना नगर और दुर्गा मंदिर रोड में छापेमारी।
  • हिंदपीढ़ी: नेजाम नगर में बिजली चोरी के मामले पकड़े गए और केस दर्ज किया गया।

जेबीवीएनएल ने बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान तेज करने की बात कही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...