Patna के मशहूर मिठाई चेन मालिक के घर में मिली शराब, IT की टीम ने…

पटना: राजधानी Patna में मशहूर मिठाई चेन के मालिक के घर आयकर की टीम ने बीती रात छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उनके घर से कई महंगे शराब की बोतलें बरामद हुई। बिहार में शराबबंदी के बावजूद महँगी शराब बरामद होने के बाद अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मच गई है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात इनकम टैक्स की टीम ने हरिलाल मिठाई निर्माता के घर आयकर चोरी के शक में छापेमारी करने पहुंची थी।

इस दौरान आयकर विभाग की टीम ने महँगी शराब की बोतलें बरामद होने पर बुद्धा कॉलोनी थाना को मामले की सूचना दी जिसके बाद मौके पर बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस पहुंच कर कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने हरिलाल के मालिक के बेटे संदीप मनकानी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। फ़िलहाल पुलिस संदीप से पूछताछ में कर रही है।

यह भी पढ़ें – CM के स्वास्थ्य जांच की मांग पड़ अड़ा विपक्ष, हंगामे के बीच सदन स्थगित…

जानकारी के मुताबिक जनवरी में भी आयकर विभाग की टीम ने हरिलाल के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी जिसमें आयकर में हेरफेर के कुछ संकेत मिले थे जिसके बाद आयकर ने गुरुवार की रात एक बार फिर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान महँगी शराब बरामद हुई है। बता दें कि हरिलाल राजधानी Patna में एक प्रतिष्ठित मिठाई दुकान है और पटना में इसके कई आउटलेट्स हैं। अभी हाल ही में हरिलाल ने विधानसभा परिसर में भी अपना आउटलेट खोला है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –   CM ने सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 का किया शुभारंभ

Patna से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img