CM ने सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 का किया शुभारंभ

CM ने सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 का किया शुभारंभ, घोषणा कर की औपचारिक शुरूआत

पटना: CM नीतीश कुमार ने गुरुवार को पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग में सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 के शुभारंभ की घोषणा कर इस खेल प्रतियोगिता की औपचारिक शुरूआत की। CM ने खिलाड़ी एवं आयोजकों के साथ सेपक टाकरा वर्ल्ड कप के सामने तस्वीर भी खिंचवाई। कार्यक्रम के दौरान CM ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनायें दी और उपस्थित लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। CM ने खेल मैदान में जाकर खिलाड़ियों और प्रतिभागी देशों के प्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी। बिहार में पहली बार सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन में विश्व के 20 देशों के 300 से अधिक खिलाड़ी और प्रशिक्षक हिस्सा लेंगे। 20 से 25 मार्च तक पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में इसका आयोजन किया जा रहा है। इस खेल का अंतर्राष्ट्रीय स्तर का आयोजन कर बिहार ने नया इतिहास रचा है। यह बिहार के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है। इस आयोजन से न केवल बिहार को वैश्विक खेल मंच पर एक नई पहचान मिलेगी बल्कि राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण योगदान होगा। है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं व प्रतिस्पर्धा का अनुभव होगा।

ज्ञातव्य है कि सेपक टाकरा दक्षिण-पूर्व एशिया का एक पारंपरिक खेल है, जिसमें खिलाड़ी बांस से बनी एक विशेष गेंद (सेपक) को पैरों, सिर, घुटनों और छाती की मदद से खेलते हैं। इसे फुटबॉल और वॉलीबॉल का मिश्रण कहा जा सकता है, जिसमें खिलाड़ी को अधिक लचीलापन, संतुलन और कौशल की आवश्यकता होती है। थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया और म्यांमार जैसे देशों में यह खेल अत्यंत लोकप्रिय है।

अब बिहार इस खेल के माध्यम से वैश्विक खेल मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए तैयार है। कार्यक्रम के दौरान इंटरनेशनल सेपक टाकरा फेडरेशन के सेक्रेटरी जेनरल दातुक अब्दुल हलीम कादिर ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने बिहार के सेपकटाकरा खिलाड़ी बॉबी कुमार को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग सह खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेन्दर, CM के सचिव कुमार रवि, CM के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक डॉ रविंद्रन शंकरण, खेल विभाग के निदेशक महेंद्र कुमार, इंटरनेशनल सेपक टाकरा फेडरेशन के अध्यक्ष बुन चाई लोर पीपथ, इंटरनेशनल सेपक टाकरा फेडरेशन के सेक्रेटरी जेनरल दातुक अब्दुल हलीम कादिर, सेपक टाकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह दहिया सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, प्रशिक्षक एवं प्रतिभागी देशों के खिलाड़ी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   हवाई यात्राओं के मामले में भी नई उड़ान भर रहा है Bihar, 200 किमी क्षेत्र में होगा हर स्थान

Saffrn

Trending News

Ramgarh News: एक शपथ, बड़ा बदलाव! मंझला चुम्बा में नशे के...

Ramgarh News: प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी को रोकने के उद्देश्य से चल रहे 'जागरूकता अभियान-2026' के तहत मंझला चुंबा ग्राम...

कदमा फायरिंग कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और जिंदा...

Jamshedpur News: पुलिस ने कदमा थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई फायरिंग की घटना को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। इस मामले में कार्रवाई...

भूमि अधिग्रहण व आधारभूत संरचना विकास कार्यों में तेजी लाने का...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में उद्योग विभाग व नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ...

मोबाइल दुकान चोरी कांड का सफल उद्भेदन : 5 अभियुक्त गिरफ्तार,...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिला के कांटी थाना क्षेत्र के नरसंडा चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में 24 मई 2026 को हुई चोरी की घटना...

चास थाना दिवस में 8 भूमि विवादों का निपटारा, पुलिस ने...

Bokaro News: चास थाना परिसर में शुक्रवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img