Advertisment

नए साल के जश्न में खपाना चाहते थे शराब की खेप, टीम ने रात में सरसों के खेत से 100 कार्टून विदेशी शराब किया बरामद

बेगूसराय : बिहार पुलिस की सख्ती के बाद भी तस्कर नये साल के जश्न के लिए शराब का खेप लाने से बाज नहीं आ रहे हैं. रविवार की रात को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. बेगूसराय में शराब बरामदगी को लेकर बनाए गए एंटी लिकर टास्क फोर्स की टीम ने सरसों के खेत से करीब 100 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है.

दरअसल टीम को सूचना मिली थी रतनपुर ओपी के डुमरी गांव स्थित सरसों के खेत में नए साल के जश्न के लिए शराब की खेप मंगा कर रखी गई है. इसी सूचना पर सरसों खेत में छापेमारी कर करीब 100 कार्टून विदेशी शराब को जब्त किया है. बरामद शराब की कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है. आप तस्वीरों में भी देख सकते हैं कि रात के अंधेरे में पुलिस की टीम सरसों के खेत में शराब ढूंढ़ रही है जहां खेत से भारी मात्रा में शराब को बरामद किया है.

बाद में सिंघौल थाना और रतनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के खेतों की तलाशी ली. बरामद शराब को रतनपुर थाना लाई गई है. एएसआई संजय मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान करीब 100 कार्टून शराब बरामद किया गया है, हालांकि अभी पूरी गिनती नहीं हुई है. लेकिन पुलिस की टीम नए साल को देखते हुए लगातार शराब के खिलाफ छापेमारी कर रही है.

रिपोर्ट : सुमित

धान और पुआल के बीच छुपा कर रखा गया था शराब

RIMS Land Scam: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा केस में अदालत सख्त, शुभम...

RIMS Land Scam: रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) के लिए अधिग्रहित सरकारी ज़मीन से जुड़े हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में आरोपी बिल्डर शुभम साबू...

JPSC PT Scam: JPSC परीक्षा विवाद में नया मोड़, वायरल OMR...

JPSC PT Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 2025 की प्रारंभिक परीक्षा (PT) में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे CID (क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट)...

Jharkhand Malaria Cases: झारखंड में मलेरिया-डेंगू को लेकर अलर्ट, सरकार ने...

Jharkhand Malaria Cases: मॉनसून के दौरान मलेरिया, डेंगू और मच्छरों से फैलने वाली अन्य बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए, झारखंड सरकार ने...