Commercial Advertisment

इस शहर की हवा सबसे जहरीली, सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने जारी की रिपोर्ट

मोतिहारी : सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की प्रदूषित शहरों की जारी की गई है. सूची में पूर्वी चंपारण जिला का मोतिहारी शहर पहले स्थान पर है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का जो रिपोर्ट सामने आया है वह काफी चौंकाने वाला है. रिपोर्ट के अनुसार मोतिहारी शहर की हवा काफी जहरीली हो गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जो रिपोर्ट साझा किया गया है. उसमें देश के 135 शहरों में सबसे दूषित हवा मोतिहारी शहर की बताई गई है. रिपोर्ट आने के बाद पूर्वी चंपारण जिला के डीएम ने अधिकारियों को इसकी समीक्षा करने का निर्देश दिया है.

motihari 2 22Scope News

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट आने के बाद शहर के चिकित्सकों ने भी चिंता व्यक्त की है. शहर के चर्चित चिकित्सक आशुतोष शरण ने बताया कि शहर में ट्रैफिक की अव्यवस्था और खुले में कचरा जलाने के कारण मोतिहारी की हवा प्रदूषित हुई है. जिसके लिए कार्य योजना बनाने की जरुरत है. आशुतोष शरण ने लोगों को मास्क लगाकर घर से निकलने की सलाह दी है. मास्क लगाने से प्रदूषण के साथ हीं कोविड से भी बचाव होगा.

motihari 3 22Scope News

वहीं डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के रिपोर्ट की जानकारी मिली है. अधिकारियों को इसकी समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र की जांच तेज करने का निर्देश दिया गया है. साथ हीं पराली जलाने वालों पर नजर रखने के लिए कहा गया है. डीएम के अनुसार मोतिहारी के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हर तरह के कदम उठाये जायेंगे.

बता दें कि एयर क्वालिटी इंडेक्स का मानक 0 से 50 के बीच काफी बेहतर माना जता है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने 135 शहरो के एयर क्वालिटी का जाँच किया है. उसके मुताबिक देश सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में मोतिहारी पहले पायदान पर है. मोतिहारी शहर का एयर इंडेक्स क्वालिटी 398 मापा गया है जो काफी खतरनाक स्तर माना जाता है.

रिपोर्ट : ब्रजेश

आखिर कानपुर को पीछे छोड़ मोतीहारी कैसे बना देश का सबसे प्रदूषित शहर

Hemant Soren News: पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली रवाना हुए...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली रवाना हुए। रविवार को रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की 'वोट बचाओ-देश बचाओ'...

JTET 2026: झारखंड में 1 नवंबर को होगी अब तक की...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। नकल करने पर 3 साल की जेल...

Ranchi Crime: 96 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज नहीं होने पर राजस्वकर्मी...

रांची के नामकुम में राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। 96 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज नहीं होने पर हत्या...