Advertisment

आखिर कानपुर को पीछे छोड़ मोतीहारी कैसे बना देश का सबसे प्रदूषित शहर

Motihari: सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से जारी की गई प्रदूषित शहरों सूची में मोतिहारी पहले स्थान पर है. पूरे देश में 135 शहरों में मोतीहारी की हवा सबसे जहरीली बताई गई.

रिपोर्ट आते ही डीएम ने अधिकारियों को इसकी समीक्षा करने का निर्देश दिया है. इधर शहर के चर्चित चिकित्सक आशुतोष शरण ने भी अपनी चिंता व्यक्त करते हुए इससे निपटने के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा है.

आशुतोष शरण ने शहरवासियों को मास्क लगाकर घर से बाहर निकलने की सलाह दी है. मास्क लगाने से प्रदूषण के साथ ही कोविड से भी बचाव हो पाएगा.

डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के रिपोर्ट की जानकारी मिली है.अधिकारियों को इसकी समीक्षा करने का निर्देश दे दिया गया है. प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र की जांच भी तेज करने का निर्देश दिया गया है.  इसके साथ ही पराली जलाने वालों पर नजर रखने को कहा गया है.

यहां बता दें कि 0 से 50 के बीच का एयर क्वालिटी इंडेक्स का काफी बेहतर माना जाता है, जबकि मोतिहारी शहर का एयर इंडेक्स क्वालिटी 398 है, दूसरे स्थान पर हरियाणा का गुरुग्राम है. गुरुग्राम का एयर इंडेक्स क्वालिटी 395 है.

स्थानीय लोगों का मानना है कि मोतिहारी शहर को हिन्दुस्तान का सबसे प्रदूषित शहर बनाने में  नगर निगम का सबसे बड़ा योगदान है. स्वच्छता के प्रति निगम की जागरुकता का आलम यह है कि निगम कर्मी  शहर का कचरा एन.एच पर जमा कर उसमें आग लगाने को सफाई समझते है.

रिपोर्ट- बृजेश

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...