गायघाट के बेरियल तल नहर वाले नाले से युवक का शव बरामद, लोगों ने की आगजनी

पटना सिटी : राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के सादिकपुर पुलिस चौकी के समीप डाडर मंडी का रहने वाला भोलू कुमार का गुरुवार को गायघाट बेरियर तल नहर वाले नाले में शव मिला था। जहां भोलू को अज्ञात लोगों ने एनएमसीएच अस्पताल ले जाकर छोड़ दिया। वहीं भोलू के परिजनों ने काफी खोजबीन की तो उन्हें दोस्तों द्वारा बताया गया कि भोलू नहर के नाले में गिर गया था और उसे अस्पताल ले जाकर छोड़ दिया। उसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। जहां आलमगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच को शव को अपने कब्जे में लिया और छानबीन शुरू कर दिया।

गायघाट : कल देर रात पुलिस को मिली भोलू की डेड बॉडी, पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा

वहीं परिजनों के द्वारा बताए गए दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। साथ ही शव को शुक्रवार की रात पुलिस ने भोलू के डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को डेड बॉडी सौंप दी गई। वहीं डेड बॉडी को लेकर परिजनों ने अशोक राजपथ के पश्चिम दरवाजा मोड पर आगजनी कर सड़क मार्ग को जाम कर दिया। जिसको लेकर करीब एक घंटे ट्रैफिक व्यवस्था बाधित रहा।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बूझकर सबको दाह संस्कार के लिए भेज दिया। जिसके बाद ट्रैफिक सुचारू रूप से शुरू की गई। महेश मामले में आलमगंज थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि परिजनों के द्वारा आवेदन दी गई और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। मामले की गंभीरता से भी जांच की जा रही है, जो भी दोषी होंगे वह बखसे नहीं जाएंगे।

यह भी पढ़े : Maurya Homes के भूमि पूजन में ऑटोमैटिक हथियार से फायरिंग

यह भी देखें :

उमेश चौबे की रिपोर्ट

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...