गोदाम पर चावल लेकर आए ट्रक चालक के खलासी की नहर में डूबने से मौत

दुल्हिनबाजार : पटना जिला के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के अछुआ कॉलेज नहर बिहार राज्य खाद्य निगम के दुल्हिन बाजार स्थित गोदाम पर चावल लेकर आए ट्रक चालक के खलासी की नहर में डूबने से मौत हो गई। ज्ञात हो कि चावल लेकर गोदाम पर आए ट्रक के खलासी शनिवार देर शाम नहर के किनारे पर सोया हुआ था। इसी दौरान नहर में गिर कर डुब गया। देर तक नहीं लौटने पर खोजबीन के लिए चालक साथी गया तो शव नहर में था। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

Goal 22Scope News

मृतक कि पहचान मेहंदीगंज के सतेंद्र चौहान उर्फ टीपू के रूप में हुई है

आपको बता दें कि इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर थानाध्यक्ष आयुष कुमार ने बताया कि मृतक कि पहचान मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के कृष्णा चौहान के पुत्र सतेंद्र चौहान उर्फ टीपू के रूप में किया गया। इस संबंध में उन्होंने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़े : बिक्रम और नौबतपुर में वोटिंग शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम…

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...