नहर से 9 वर्षीय मासूम बच्चे का शव बरामद

डेहरी : खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां डेहरी के एक नहर से नौ वर्षीय मासूम बच्चे का शव बरामद हुआ है। बताया जाता है कि आदित्य कुमार नामक बालक कल यानी 29 जून से ही लापता था। जिसकी तलाश की जा रही थी। इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के पटना खुर्द के रहने वाले शशि कुमार सिंह का पुत्र आदित्य कुमार कल से लापता था। बताया जाता है कि वह नहर के किनारे गया हुआ था। बाद में वह गायब हो गया।

शौच के लिए या फिर नहाने के लिए नहर में गया होगा और उसमें डूब गया होगा

लोगों को आशंका है कि वह शौच के लिए या फिर नहाने के लिए नहर में गया होगा और उसमें डूब गया होगा। आज डेहरी थाना की पुलिस ने मृतक बच्चा का शव हदहदवा हाइडल नहर से बरामद किया है। बच्चे का शव बरामद होते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजन का कहना है कि बालक कल से ही घर से गायब हो गया था। अब शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है।

Sasaram Body 2 22Scope News

Sasaram Body 1 22Scope News

यह भी पढ़े : कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में युवक का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...