Advertisement
Advertisement

Bihar विधानसभा चुनाव में जीतन राम मांझी के परिवार के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे माउंटेन मैन के बेटे

पटना: बिहार (Bihar) के नवादा में 360 फीट लंबा पहाड़ काट कर रास्ता बनाने वाले माउंटेन मैन दशरथ मांझी के साथ सरकार ने न्याय नहीं किया। इतना ही नहीं उनके नाम पर विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग वोट लेकर राजनीति तो कर रहे हैं लेकिन उनके या उनके परिवार के लिए किसी ने कुछ नहीं किया। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि यह बात कह रहे हैं माउंटेन मैन दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी।

भागीरथ मांझी ने न्यूज़ 22स्कोप से एक खास बातचीत में कहा कि दशरथ मांझी ने पहाड़ काट कर रास्ता बना दिया, उस रास्ते से अब आम लोगों के साथ ही खास लोग भी गाड़ियों में फर्राटे भरते हुए आते जाते तो जरुर हैं लेकिन उनकी मांग तक पूरी नहीं की।

फिल्म बनाने वाले ने ठगा

भागीरथ मांझी ने कहा कि हमारे पिता ने इतना बड़ा काम किया लेकिन लोग उनके नाम का सिर्फ अपने फायदे के लिए उपयोग कर रहे हैं। उनके परिवार के लिए कोई कुछ नहीं सोचता है। मेरे पिताजी के नाम पर फिल्म बनाने वाले भी आये, एक महीना रह कर फिल्म बनाई और मुझे कहा था कि दो प्रतिशत देंगे लेकिन पचास हजार रुपया दे कर गया तो फिर उसने वापस संपर्क नहीं किया। हम कहां खोजने जाएं।

नहीं मिला भारत रत्न

भागीरथ मांझी ने अपने पिता दशरथ मांझी के साथ न्याय नहीं होने की बात कहते हुए कहा कि हम गहलौर से पैदल चल कर दिल्ली गये थे राष्ट्रपति से मुलाकात करने तो वहां मुझे कहा गया था कि केंद्र सरकार इस पर विचार करेगी और निर्णय लिया जायेगा लेकिन आज तक सरकार ने उन्हें भारत रत्न नहीं दिया। नरेंद्र मोदी की सरकार से उम्मीद थी कि भारत रत्न मिल जायेगा लेकिन मोदी सरकार में भी नहीं मिला। मेरे पिताजी के नाम को सबने भुनाया, वोट लिया और आज मौज कर रहे हैं। मेरे पिताजी की गरीबी दूसरे नहीं देखी लेकिन हमने देखी है।

नीतीश ने मांझी को किया हाईलाइट लेकिन परिवार के लिए कुछ नहीं किया

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेरे पिताजी से उनकी इक्षाएं पूछी थी तो उन्होंने अपने बच्चे के लिए कुछ नहीं मांगा बल्कि उन्होंने गांव में पक्की सड़क, नदी में पुल, अस्पताल, थाना और किसान भवन की मांग की। इन सभी कामों को नीतीश कुमार ने पूरा कर दिया। मेरे पिताजी ने अपने बच्चे के लिए कुछ नहीं मांगा तो मुझे आज तक कुछ नहीं मिला। नीतीश कुमार ने सिर्फ उन्हीं कामों को किया जो मेरे पिताजी ने कहा था लेकिन राज्य सरकार ने अपने मन से हमलोगों के लिए कुछ नहीं किया। Bihar Bihar Bihar 

मांझी ने कहा ‘पहले तो सब मिट्टी के घर में ही रहते थे’

मेरे आंगन में जीतन राम मांझी बैठे थे तो मैंने उनसे कहा कि मेरे पिताजी का नाम नीतीश कुमार ने वैश्विक पटल पर ला दिया अब आप कुछ कर दीजिये। रहने के लिए चार कमरे बना दीजिये तो उन्होंने कहा कि पहले तो लोग मिट्टी के घर में ही रहते थे। क्या तकलीफ होगा। उनका अपना चार चार जगहों पर घर हैं तो उन्होंने अपना मकान क्यों बनाया। उन्हें अगर नहीं बनाना था तो नहीं बनाते कम से कम आश्वासन दे देते लेकिन उन्होंने मिट्टी के घर में रहते थे क्यों कहा, यह बहुत दुखद रहा। Bihar Bihar Bihar 

मांझी परिवार के खिलाफ ताल ठोकेंगे भागीरथ मांझी

नीतीश कुमार की पार्टी छोड़ कर कांग्रेस ज्वाइन करने के सवाल पर भागीरथ मांझी ने कहा कि मेरे पिताजी के निधन के बाद से अब तक हम इंतजार में थे कि अब कुछ करेंगे लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। इस बीच राहुल गांधी जब Bihar आये तो उन्होंने मुझे बुलवाया तो हम गए और उनसे मिले। भागीरथ मांझी ने कहा कि वे कांग्रेस के टिकट पर इमामगंज से जीतन राम मांझी के परिवार के विरुद्ध Bihar विधानसभा चुनाव मैदान में उतरेंगे। जीतन राम मांझी ही सब दिन थोड़े ही रहेंगे, मेरे पिताजी के नाम पर वे राजनीति कर रहे हैं लेकिन अब हम चुनाव मैदान में आयेंगे। मुझे उम्मीद है कि जनता हमें सपोर्ट करेगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –  Bihar में विधानसभा चुनाव से पहले होगा यह चुनाव, निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...