Hazaribagh : मालवाहक वाहन की चपेट में आकर शिक्षक की दर्दनाक मौत, स्कूल से…

Hazaribagh : हजारीबाग फोरलेन स्थित सिंघानी ओवरब्रिज पर आज शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें देवकुली स्कूल के शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह की मालवाहक वाहन (टीपर) की चपेट में आने से मौत हो गई। वे इचाक थाना क्षेत्र के भुसाई गांव के मूल निवासी थे और वर्तमान में हजारीबाग शहर के सुरेश कॉलोनी में रह रहे थे।

Hazaribagh : स्कूल से घर लौट रहे थे जितेन्द्र

मिली जानकारी की मुताबिक हर दिन की तरह आज भी वे अपनी ड्यूटी पूरी कर देवकुली स्कूल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे सिंघानी ओवरब्रिज पर पहुंचे, एक तेज रफ्तार व अनियंत्रित टीपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें एंबुलेंस से हजारीबाग मेडिकल कॉलेज भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव भुसाई में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों के अनुसार जितेंद्र सिंह मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि शिक्षा जगत को भी गहरा आघात पहुंचा है।

Hazaribagh : दुर्घटना में शामिल मालवाहक वाहन जब्त

वे चार भाइयों में दूसरे स्थान पर थे। उनके पिता उदय नारायण सिंह भी एक सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हैं। बड़ा और छोटा भाई पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, जबकि संझले भाई बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी कर रहे हैं। उनकी पत्नी रीता सिंह भी हजारीबाग शहर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं।

जितेंद्र कुमार सिंह के तीन बच्चे हैं–एक पुत्र और दो पुत्रियां, जो अभी अध्ययनरत हैं। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल मालवाहक वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Jamshedpur : बॉयफ्रेंड के साथ हुआ झगड़ा, नदी में कूदी युवती, तलाश में जुटी प्रशासन… 

Hazaribagh Breaking : खेत जोतते पलटा ट्रैक्टर, दबकर चालक की दर्दनाक मौत,गांव में मातम 

Jamtara Crime : सीएसपी लूटकांड का खुलासा: दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और ₹7000 नकद बरामद 

Palamu : जहरीली खुखड़ी खाने से कई लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती… 

भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर भड़के Babulal Marandi कहा-हिंदू नेताओं को फंसाने में जुटी हेमंत सरकार… 

Hazaribagh : पत्नी ने फांसी के फंदे पर लटकाकर मार डाला-परिजनों ने आरोप लगाते हुए कर दिया… 

Bokaro : उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद… 

Dhanbad : वासेपुर दोहरा हत्याकांड: सद्दाम अंसारी और उसके तीन भाइयों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला 

 

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...