Dhanbad : झारखंड आंदोलनकारी के बेटे ने दी चेतावनी, 24 मार्च तक नौकरी नहीं तो कर लेंगे…

Dhanbad : सुदामडीह थाना बस्ती निवासी झारखंड आंदोलनकारी दिवंगत बंशी रवानी की पत्नी बादुली देवी राज्य सरकार के रवैए से काफी निराश हैं। उन्होंने 25 मार्च 2025 को झारखंड विधानसभा गेट के सामने पूरे परिवार के साथ आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में उन्होंने सरकार को पत्र भी लिखा है।

ये भी पढ़ें- IPL 2025 KKR VS RCB : बेंगलुरू ने चखा पहली जीत का स्वाद, कोलकाता को 7 विकेट से हराया… 

Dhanbad : राज्यपाल से लेकर सीएम तक को लिखा पत्र
Dhanbad : राज्यपाल से लेकर सीएम तक को लिखा पत्र

पत्र में लिखा है कि गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के संकल्प (संख्या: 1938, दिनांक 20 अप्रैल 2021) के आलोक में अपने बेटे गौतम रवानी के नियोजन के लिए सरकार और प्रशासन को बार-बार पत्र लिखकर थक चुकी हैं। इसलिए पूरे परिवार के साथ आत्मदाह करेंगी।

ये भी पढ़ें- Ranchi Band के दौरान कानून तोड़ने वालों की खैर नहीं-सिटी एसपी की चेतावनी… 

ाबा 22Scope News

Dhanbad : राज्यपाल, सीएम सहित कई अधिकारियों को लिखा पत्र

इनकी जानकारी उन्होंने पत्र से राज्यपाल, सीएम, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, धनबाद जिला प्रशासन को भी दी है। बादुली देवी के बेटा गौतम रवानी ने कहा कि नियोजन के लिए 1 जनवरी 2020 से आंदोलनरत हैं। 20 सितंबर 2024 को विधानसभा गेट के पास आमरण अनशन की सूचना दी थी। तब झरिया सीओ के यहां 30 नवंबर 2024 को बैठक हुई थी, पर वह बेनतीजा रही थी।

ाीबह 22Scope News

ये भी पढ़ें- Saharanpur Murder : खून की होली! बीजेपी नेता ने पत्नी सहित तीन बच्चों को गोलियों से भूना और फिर… 

प्रशासन के कहने पर 4 साल पहले ही सभी जरूरी कागजात जमा करा दिए थे, पर सीएम सचिवालय और जिला प्रशासन की ओर से ठोस नहीं पहल हुई। 24 मार्च तक न्याय नहीं हुआ, अगले दिन पूरे परिवार के साथ आत्मदाह करेंगी। इसकी जिम्मेवारी सरकार व प्रशासन की होगी।

मनोज शर्मा की रिपोर्ट–

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌤️ बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026📊 जिला-वार पूर्वानुमानजिलाअधिकतम न्यूनतम वर्षा मौसमपटना ⛈️ 32°C 26°C 6.7 मिमी ओलों के साथ तूफाननालंदा ⛈️ 32°C 25°C 14.4 मिमी ओलों के साथ तूफानभोजपुर ⛈️ 31°C 26°C 4.6 मिमी आंधी-तूफान संभावितबक्सर ⛈️ 30°C 26°C 5.1 मिमी ओलों के साथ तूफानकैमूर ⛈️ 30°C 26°C 14.6 मिमी ओलों के...

रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌧️ रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान 🌧️ अधिकतम तापमान 29.7°C और न्यूनतम 21.9°C। मौसम: मध्यम बौछारें।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख रांची में आने...

पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

⛈️ पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान ⛈️ अधिकतम तापमान 31.9°C और न्यूनतम 26.1°C। मौसम: ओलों के साथ तूफान।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख पटना...